Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बडखल क्षेत्र के हर बूथ पर तैनात होंगे आम आदमी पार्टी के दस-दस कार्यकर्ता : राकेश भड़ाना

बडखल क्षेत्र के हर बूथ पर तैनात होंगे आम आदमी पार्टी के दस-दस कार्यकर्ता : राकेश भड़ाना

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-23 लक्कड़पुर में आम आदमी पार्टी द्वारा फरीदाबाद जनसम्पर्क अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी हंसराज दायमा तथा उनकी धर्मपत्नी इंद्रेश दायमा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना के अलावा दिल्ली से आए आब्र्जवर डा. शैली तथा सीमा ने शिरकत की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बडखल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना ने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर आप कार्यकर्ता पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है, बडखल क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में कर्मठ व मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियों सौंपी जा रही है और कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है।

 

 

उन्होंने दिल्ली से आए आब्र्जवरों को विश्वास दिलाया कि बडखल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डाे में संभावित प्रत्याशी पूरी एकजुटता से पार्टी के प्रसार प्रचार में लगे हुए है और निगम चुनावों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बडखल क्षेत्र के हर बूथ पर कमेटियों का गठन किया जाएगा और हर बूथ पर दस-दस कार्यकर्ता होंगे, जिससे कि पार्टी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करें। इस अवसर पर डा. शैली, सीमा, गुलशन बग्गा तथा भीम यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है क्योंकि कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है और इसलिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने को लेकर भी रायशुमारी की और उनके विचारों और बातों को ध्यानपूर्वक सुना।

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन समाजसेवी हंसराज दायमा तथा उनकी धर्मपत्नी इंद्रेश दायमा ने दिल्ली से आए आब्र्जवरों का स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि निगम चुनावों को लेकर कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारियों में जुटे है और इस बार चुनावों में आम आदमी पार्टी फरीदाबाद में अपनी सरकार जरूर बनाएगी। कार्यक्रम में गुलशन बग्गा, भीम यादव के अलावा अनेकों आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

faridabadnews faridabadnews24 Ten-ten workers of Aam Aadmi Party will be posted at every booth of Badkhal region: Rakesh Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.