Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नए जॉब लेने में होगी आसानी, गूगल 1 करोड़ से अधिक बच्चों को सिखाएगा फ्री में कंप्यूटर साइंस

नए जॉब लेने में होगी आसानी, गूगल 1 करोड़ से अधिक बच्चों को सिखाएगा फ्री में कंप्यूटर साइंस

faridabadnews24By faridabadnews24September 3, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अल्फाबेट और गूगल (Google) के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने 1.1 करोड़ छात्रों को कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science) की शिक्षा प्रदान करने के लिए 2 करोड़ डॉलर के अनुदान की घोषणा की है। पिचाई ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा, “हम राष्ट्रीय और स्थानीय संगठनों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो प्रमुख शहरी केंद्रों और ग्रामीण समुदायों में वंचित छात्रों तक पहुंचते हैं और जो सरकारों और शिक्षकों को सीएस शिक्षा योजनाओं को लागू करने में मदद करते हैं।

 

 

‘ग्रो विद गूगल’ पहल के तहत हुआ ऐलान

यह घोषणा ‘ग्रो विद गूगल’ पहल का हिस्सा है और इसमें गूगल डॉट ओआरजी से फंडिंग भी शामिल है। इस साल की शुरुआत में, गूगल ने 2000 शिक्षकों को डिजिटल कौशल पर प्रशिक्षित करने के लिए अमेरिकन फॉर्म ब्यूरो फाउंडेशन फॉर एग्रीकल्चर के साथ भागीदारी की, जिससे वे 2023 स्कूल वर्ष के अंत तक 200,000 ग्रामीण छात्रों तक पहुंच सकें।

 

 

 

गूगल करियर सर्टिफिकेट देकर किया जा रहा प्रोत्साहित

पिचाई ने कहा, “इस गर्मी में मैं कंप्यूटर विज्ञान को हर स्टूडेंट्स तक एक बुनियादी हिस्सा बनाने के समर्थन में एक संदेश भेजने के लिए अन्य सीईओ के साथ शामिल हुआ था।” ग्रो विद गूगल के जरिए अमेरिका में 90 लाख से अधिक लोग पहले ही नए कौशल सीख चुके हैं, जिसमें गूगल करियर सर्टिफिकेट भी शामिल है, यह लोगों को बढ़ते क्षेत्रों में नौकरियों के लिए तैयार करता है।

 

 

पिचाई ने जोर देते हुए कहा कि हम मानते हैं कि गूगल और अन्य कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वे लोगों को एक अच्छी नौकरी पाने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त करने में मदद करें, एक नया व्यवसाय शुरू करें और अपने परिवारों के लिए एक ठोस आधार प्रदान करें, चाहे उनकी उम्र कोई भी हो या वे कहीं भी रहते हों।

 

 

ऑनलाइन सुरक्षा के लिए नए उपायों की घोषणा की

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल ने भारत में नई ऑनलाइन सुरक्षा पहल की घोषणा की। इस पहल में लगभग एक लाख डेवलपर्स को कौशल प्रदान करने के लिए कई शहरों में साइबर सुरक्षा रोड-शो और सामुदायिक संगठनों को गूगलडॉटओआरजी से 20 लाख डॉलर का डिजिटल सुरक्षा केंद्रित अनुदान शामिल है। गूगल ने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य साइबर खतरों के खिलाफ देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की सामूहिक क्षमता को मजबूत करना है। इन उपायों का उद्देश्य साइबर सुरक्षा कौशल, उपयोगकर्ता जागरूकता और अधिक जोखिम वाले समुदायों के लिए समर्थन को प्राथमिकता देना है।

 

एक कार्यक्रम में इन पहल की घोषणा करते हुए गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष और भारत में प्रमुख संजय गुप्ता ने कहा कि वह देशभर में लगभग एक लाख डेवलपर्स, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और स्टार्टअप पेशेवरों को बढ़ाने के लिए कई शहरों में साइबर सुरक्षा रोड-शो आयोजित करेगी। कंपनी ने आईटी मंत्रालय और डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के समर्थन से कई भाषाओं में उपयोगकर्ता जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Google will teach computer science to more than 1 crore children for free It will be easy to get new jobs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.