Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर चप्पलों से दे-दनादन, दूसरी महिला के साथ होटल में रोमांस कर रहा था पति

पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर चप्पलों से दे-दनादन, दूसरी महिला के साथ होटल में रोमांस कर रहा था पति

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

शादी के बाद दूसरी महिला संग रोमांस करना एक शख्स को भारी पड़ गया। पत्नी को जैसे ही अपने पति की करतूत पता चली, रंगे हाथों पकड़ा और फिर दनादन चप्पलों से पिटाई कर डाली। वाकया उत्तर प्रदेश के आगरा का है। घटना का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आगरा में जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में रोमांस करते पकड़ा। चप्पलों की बौछार कर दी। रिपोर्ट के अनुसारए यह मामला आगरा के दिल्ली गेट इलाके का है। दरअसल, देवरी रोड के रहने वाले शख्स दिनेश पर उनकी पत्नी नीलम का आरोप है कि उसके एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर दोनों के बीच खूब झगड़ा भी हुआ और नाराज नीलम घर छोड़कर मायके चली गई।

पत्नी अपने भाई के साथ पहुंची थी होटल

जानकारी के अनुसार जब नीलम को सोमवार को यह पता चला कि उनका पति किसी महिला के साथ दिल्ली गेट के एक होटल में रंगरेलियां मना रहा है तो वह तुरंत अपने भाई के साथ उस होटल में पहुंच गई। जैसे ही वह होटल पहुंची और होटल के उस कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि उसका पति दिनेश दूसरी महिला के साथ है। यह देख दिनेश की पत्नी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। गुस्से में नीलम ने अपने पैर से चप्पल निकाली और पति पर दनादन चप्पलें बरसाना शुरू कर दिया। अचानाक चप्पलों की बरसात देखकर पति को होश उड़ गए। नीलम ने चप्पलों से पहले अपने पति को जी भरकर पीटा, फिर दूसरी महिला पर भी चप्पलों की बौछार कर दी। बालों से पकड़कर खींचा। इस दौरान पति दिनेश अपनी पत्नी से माफी मांगता रहा, लेकिन नीलम के हाथ नहीं रुके।

वीडियो में माफी मांगते दिखे पति और दूसरी महिला

अचानक पत्नी को होटल के रूम में देखकर और जोरदार पिटाई के बीच पति दिनेश और दूसरी महिला वीडियो में नीलम से माफी मांगते हुए दिखी। जब नीलम पति और दूसरी महिला को चप्पल से पीट रही थी तो उनके भाई ने उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में  दिनेश को पत्नी से बार-बार माफी मांगते देखा जा सकता है। वह बोल रहा है कि ‘गलती हो गई। दोबारा ऐसा नहीं होगा। बस इस बार माफ कर दो।‘ दूसरी महिला भी नीलम से माफी मांगती नजर आती है। वह रोते हुए कहती है-‘आगे से ऐसा नहीं होगा। माफ कर दो।‘

 

 

वायरल वीडियो देखकर यूजर्स बोले-‘घोर कलयुग‘

रिपोर्ट में बताया गया कि होटल में ‘पति, पत्नी और वो‘ का ये हाई वोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चला। हालांकि जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो वे दिनेश और दूसरी महिला को थाने ले गई। जानकारी के अनुसार पति दिनेश एक नर्सिंग होम में काम करता है। दोनों की एक 16 साल की बेटी भी है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर अपनी ही तरह से प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि घोर कलयुग आ गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कौन होगा, जिसने पत्नी को होटल का एड्रेस दिया होगा। इस तरह के और भी कई कमेंट्स वायरल वीडियो में यूजर्स ने दिए।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 husband was romancing in the hotel with another woman Wife caught red-handed and then gave her slippers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.