Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गहलोत रेस से बाहर! कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नया ट्विस्ट, पवन बंसल ने लिए 2 नामांकन फॉर्म

गहलोत रेस से बाहर! कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में नया ट्विस्ट, पवन बंसल ने लिए 2 नामांकन फॉर्म

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : indiatv

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जहां एक तरफ शशि थरूर ने नामांकन पत्र लिया है तो वहीं अब पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल (Pawan Bansal) ने भी सोमवार शाम फॉर्म लिए हैं, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह फॉर्म उन्होंने अपने लिए लिए हैं या अपने किसी समर्थक के लिए है। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री सोनिया गांधी संग बैठक की और संगठन चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की और अभी तक किन-किन लोगों ने फॉर्म लिए हैं, इसकी भी जानकारी उन्होंने दी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और गांधी परिवार के भरोसेमंद माने जाने वाले बंसल ने ऐसे समय पर नामांकन पत्र लिया है, जब गहलोत के चुनाव लड़ने को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। कुछ दिनों पहले तक वह अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देखे जा रहे थे।

 

 

30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे थरूर

10 जनपथ में बैठक खत्म होने के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने बताया, संगठन चुनाव को लेकर सोनिया गांधी को हमने जानकारी दी है और मतदाता पहचान पत्र भी तैयार कराएं हैं वह भी उन्हें सौंपे हैं। वहीं अब तक कांग्रेस नेता शशि थरूर के यहां से उनका अधिकृत व्यक्ति फॉर्म लेकर गए हैं और दूसरा फॉर्म पवन बंसल बतौर समर्थक लेकर गए, हालांकि उन्होंने खुद के लिए यह फॉर्म नहीं लिया है। उन्होंने कहा, पवन बंसल दो फॉर्म लेकर गए हैं, मैं स्पष्ट भी नहीं हूं, किसके लिए लेकर गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी नेता शशि थरूर की ओर से सूचित किया गया है कि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से नामांकन के सदर्भ में कोई सूचना दी गई है तो मिस्त्री ने कहा कि कोई सूचना नहीं है।

 

 

पिछड़ता जा रहा अशोक गहलोत का नाम
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अब तक शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा था। हालांकि राजस्थान में चले सियासी घमासान के बीच अशोक गहलोत का नाम कहीं न कहीं पिछड़ता जा रहा है। गहलोत समर्थक विधायकों की बगावत के बाद माना जा रहा है कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अशोक गहलोत को लेकर आम राय नहीं है। अशोक गहलोत अब कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर नजर आ रहे हैं लेकिन पार्टी की तरफ से शशि थरूर के सामने अब कौन अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगा इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

 

 

17 अक्टूबर को वोटिंग, 19 अक्टूबर को नतीजे
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से शुरू हुई जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Gehlot out of race! New twist in Congress President election Pawan Bansal took 2 nomination forms
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.