
बिहार के बेगूसराय जिले में एक पिता ही दरिंदा बन गया। पिता ने अपनी ही 16 साल की बेटी को कई महीनों तक हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं बेटी के मना करने पर उसके साथ मारपीट करता था। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने मां-बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मामला बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि एक बाप अपनी बेटी के साथ कई महीनों से रेप कर रहा था। इस सब को विरोध जब उसकी पत्नी ने किया तो उसने पत्नी के साथ भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। इसी बीच कुछ दिनों पहले महिला को गांव के किसी व्यक्ति ने फोन किया और कहां कि आपकी बेटी के साथ आपका पति बहुत गलत कर रहा है, आप अपनी बेटी को अपने साथ ले जाइए। इसके बाद महिला अपने ससुराल पहुंची। उसके पति ने फिर से उसके साथ मारपीट की और मां-बेटी दोनों को घर से निकाल दिया।
मेरे पति ने 2 शादियां की हैं- महिला
वहीं महिला न्याय के लिए अपनी बेटी को लेकर बेगूसराय एसपी के पास गई। महिला ने बताया कि उसके पति ने 2 शादियां की हैं। वो अपनी पहली पत्नी की बेटी के साथ भी दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं सास के साथ भी उसने दुष्कर्म की कोशिश की थी। साथ ही बताया कि कई बार पीड़िता के द्वारा मटिहानी थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एसपी ने मामले की जांच का दिया आदेश
बता दें कि बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर महिला थाने को मामले की जांच करने का आदेश दे दिया है। इसके अतिरिक्त जो भी आरोपी पाया जाएगा। उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
NEWS SOURCE : punjabkesari
