Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तांत्रिक ने डरा कर महिला से किया रेप

तांत्रिक ने डरा कर महिला से किया रेप

faridabadnews24By faridabadnews24October 17, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

शिक्षिका की बीमारी ठीक नहीं हुई तो तांत्रिक ने उनसे कहा कि तुम्हारे शरीर में जिन्न है। इस जिन्न को भगाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इसके बाद उसने पीड़िता का कई बार यौन शोषण किया।

 

 

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शिक्षिका के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरअसल शिक्षिका स्किन की समस्या से परेशान थीं। इसके लिए उन्होंने दवा भी ली थी लेकिन जब बीमारी समस्या पूर्ण रूप से ठीक नहीं हुई तब परेशान शिक्षिका एक तांत्रिक के झांसे में फंस गईं। तांत्रिक ने पीड़िता को डराया कि तुम्हारे घर में भूत है। उसे भगाना होगा। घर में पूजा-पाठ करवाना होगा। तांत्रिक ने पीड़िता के घर और ओंकारेश्वर के घाटों पर तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर चौकी लगाई। मंत्र बुदबुदाए लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। शिक्षिका की बीमारी ठीक नहीं हुई तो तांत्रिक ने उनसे कहा कि तुम्हारे शरीर में जिन्न है। उसे भगाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इसके बाद उसने पीड़िता का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं तांत्रिक ने चार लाख रुपये तंत्रक्रिया के एवज में उनसे हड़प लिए। जब पीड़िता को लगा कि वह ठगी जा चुकी हैं, तो उन्होंने तांत्रिक से अपने पैसे वापस मांगे। इस पर तांत्रिक ने शिक्षिका को एसिड से जलाने की धमकी दी।

 

 

 

30 साल की शिक्षिका ने चीराखदान निवासी शशिकांत सामरे व उसके परिवार के खिलाफ ठगी के साथ यौन शोषण की भी पुलिस से शिकायत की है। शिक्षिका ने बताया कि साल 2019 में मुझे स्किन एलर्जी की शिकायत हुई थी जो ठीक नहीं हो पाई। काफी डॉक्टर को दिखाया लेकिन मैं ठीक नहीं हुई। पिता भी बीमार रहते थे। मुझे एक दोस्त ने कहा कि शशिकांत सामरे बाबा हैं। वह तांत्रिक क्रियाओं से परेशानी दूर कर देंगे। मैं शशिकांत के घर पहुंची। उसने घर के अंदर एक छोटा मंदिर बना रखा है। वह वहीं चौकी लगाकर बैठता है। उसने कहा कि मेरे घर में भूत है। उसे भगाना होगा। उसके लिए तांत्रिक क्रियाएं करनी होंगी। शशिकांत घर आया और उसने नींबू, सिंदूर, मूंग-उड़द की दालें, हवन व अन्य पूजा-पाठ का सामान जमीन पर बिछाकर तांत्रिक क्रियाएं की। वह तीन-चार बार ओंकारेश्वर के घाट पर भी तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर हमें ले गया।

 

 

पीड़िता ने बताया कि बीमारी ठीक नहीं हुई तो शशिकांत कहने लगा कि तुम्हारे शरीर में जिन्न चढ़ा हुआ है। इसके लिए शरीर को शुद्ध करना होगा। शारीरिक संबंध बनाकर मंत्र पढ़े जाएंगे। जिन्न उतर जाएगा। शशिकांत मंत्र सुनाता था तो मैं अपने होश खो बैठती थी। ऐसा लगता था कि उसने मुझे वश में कर लिया है। उसने कई बार दुष्कर्म किया। शिक्षिका को जब शशिकांत के बारे में पता चला कि वह उन्हें ठग रहा है तो उन्होंने तांत्रिक से अपने रुपये मांगे। इस पर आरोपी ने शिक्षिका को धमकाया कि शिकायत की तो वह एसिड फेंककर जला देगा। पीड़िता के अनुसार शशिकांत ने उसके एक साथी  को मेरे पीछे लगा दिया। जब भी मैं बाहर निकलती हूं वह मेरा पीछा करता है।

 

 

शिक्षिका का आरोप है कि शशिकांत ने तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर  चार लाख रुपये तक हड़प लिए। उसके भाई मनीष का घर बन रहा था तो उसने मुझसे 50 हजार रुपये ले लिए। उसकी मां व पत्नी ने भी रुपये लिए हैं। रुपयों के लेन-देन का हिसाब पुलिस को दिया है। इधर इस पूरे मामले में सीएसपी पूनम चंद यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के घर दबिश दी गई है। उसकी मां से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपी फरार है।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

 

faridabadnews faridabadnews24 Madhya Pradesh News Tantric scared and raped the woman
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.