
Case Registered Against College Lab Technician: रामगंज थाने में भूगोल की स्टूडेंट के साथ कॉलेज के लैब टेक्नीशियन द्वारा शादी का झांसा देकर रेप करने और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. मामले की जानकारी देते हुए थाने के हेड कांस्टेबल प्रकाश ने बताया कि 30 सितंबर 2022 को अजमेर की रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर मुकदमा दर्ज कराया.
शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया
साल 2020 में वह भूगोल की पढ़ाई करने के लिए रामगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में आई थी. इस दौरान उसका संपर्क वही पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन प्रेमसुख सेवा और इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई तो पता लगने पर टेक्नीशियन ने उसको गर्भपात की गोली खिला दी.
अजमेर की रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता ने कराया मामला दर्ज
इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई जब शादी का दबाव पीड़िता की ओर से डाला गया तो आरोपी प्रेमसुख ने उसे दवाई खिलाकर भूर्ण हत्या भी करवा दी. इस संबंध में लगातार पीड़िता द्वारा प्रेमसुख से संपर्क किया गया और शादी की बात कही गई कुछ दिन बाद मालूम हुआ कि प्रेमसुख दो बच्चों का पिता है और पहले से ही शादीशुदा है जिसके बाद पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई.
लैब टेक्नीशियन प्रेमसुख दो बच्चों का पिता है
इस संबंध में पीड़िता द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई और शादी नहीं करने पर वह काफी परेशान रहे पीड़िता का आरोप है कि आरोपी प्रेमसुख ने उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए थे जिसके चलते वह ब्लैकमेल कर रहा था फिलहाल पीड़िता ने रामगंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है.
NEWS SOURCE : zeenews
