Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3-4 हफ्तों में देश भर में फैल सकता है, Omicron के नए वेरिएंट BF.7 ने भारत में दी दस्तक

3-4 हफ्तों में देश भर में फैल सकता है, Omicron के नए वेरिएंट BF.7 ने भारत में दी दस्तक

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Omicron BF.7: कोरोनावायरस महामारी को ढाई साल से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन अभी तक इसका सफर जारी है। भारत में जबसे कोरोना वायरस की एंट्री हुई है तब से लगातार कोरोना का कोई न कोई नया रूप अलग-अलग स्ट्रेन और वेरिएंट के रूप में मिलता ही गया है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका से फैलना शुरू हुए कोरोना के नए ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट से दुनियाभर के देशों में खलबली मचती नज़र आई थी। इसके बाद इसके कई और वेरिएंट भी सामने आए, जिसने और चिंता बढाई। अब कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रॉन का भी एक और नया वेरिएंट सामने आ गया है जिससे लोगों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ सकती हैं। देश में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट्स BA.5.1.7 और BF.7 सामने आए हैं।

ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए वेरिएंट की पुष्टि

भारत में BF.7 सब वेरिएंट के पहले मामले के बारे में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने पता लगाया गया है। रिसर्च सेंटर ने ही इस वेरिएंट के पहले मामले के बारे में जानकारी दी है। नए वैरिएंट को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने सावधानी बरतने को कहा है। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने का कारण यही वेरिएंट है। चीन में कोविड -19 मामलों में आई तेजी का कारण BF.7 और BA.5.1.7 वेरिएंट ही बताया गया था। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और बेल्जियम में भी इस नए वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं।

 

 

3-4 हफ्तों में भारत में फैल सकता है नया वेरिएंट
दिवाली आ गई है और मार्केट में चारों तरफ भीड़-भाड़ का माहौल है ऐसे में यह आसानी से लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है। नया सब-वैरिएंट फुल वैक्सीनेट और अच्छी इम्यूनिटी वाले लोगों को भी चपेट में ले सकता है। अगर लापरवाही बरती गई तो भारत में कोविड-19 की अगली लहर आने को नकारा नहीं जा सकता। त्योहारी सीजन पूरे जोर पर है और बाजारों में लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं ऐसे ही अगर चलता रहा तो अगले 3-4 हफ्तों में यह वायरस और ज्यादा तेजी के साथ फैल सकता है।

 

 

जानिए क्या है नए सब-वेरिएंट के लक्षण

  • बदन दर्द इसका मुख्य लक्षण है।
  • अगर किसी को लंबे समय से शरीर में दर्द हो रहा है तो उसे कोविड टेस्ट कराने की जरूरत होगी।
  • इसके अलावा, गले में खराश, थकान, कफ और बहती नाक भी इस सब वैरिएंट के लक्षण हो सकते हैं।

 

 

रखें ये सावधानियां
– इस नए सब-वैरिएंट से घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है।
– इससे बचे रहने के लिए मास्क लगाएं
– भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
– साबुन और पानी से अच्छी तरह से हाथ धोएं।
– सोशल डिस्टेंसिंग रखें।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

Confirmation of new variants of Omicron variants Coronavirus faridabadnews faridabadnews24 Know what are the characteristics of the new sub-variant May spread across the country in 3-4 weeks New variant may spread in India in 3-4 weeks Omicron's new variant BF.7 knocks in India Take these precautions
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

डंपिंग यार्ड की डरावनी तस्वीर, पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें

May 25, 2026

Petrol-Diesel Prices Hike: दाम बढ़ने पर लोगों ने सुनाई आपबीती, ‘हम बहुत परेशान है, कई जगहों पर डीजल भी नहीं दे रहे’

May 25, 2026

गुस्से में प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था

May 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.