Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 5 लोगों ने गैंगरेप के बाद महिला को सड़क पर फेंका, ‘निर्भया’ जैसा मामला

5 लोगों ने गैंगरेप के बाद महिला को सड़क पर फेंका, ‘निर्भया’ जैसा मामला

faridabadnews24By faridabadnews24October 19, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Delhi Woman Abducted and Gangraped: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में निर्भया गैंगरेप जैसा मामला सामने आया है, जहां दिल्ली की रहने वाली एक महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया और फिर सड़क पर फेंक दिया. इस मामले में गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने केस दर्ज कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है और फिलहाल गैंगरेप की वारदात की जांच कर रही है.

 

 

महिला और आरोपियों के बीच चल रहा प्रॉपर्टी विवाद

गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad Police) ने बताया कि महिला और आरोपियों के बीच प्रॉपर्टी विवाद है और दोनों पक्षों का कोर्ट में केस चल रहा है. गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के भाई द्वारा उसे छोड़ने के बाद 5 लोग, जो उसे जानते थे उसे ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है. कहा जा रहा है कि उनका संपत्ति विवाद है और मामला विचाराधीन है. हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं.

 

 

सड़क पर पड़ी मिली थी महिला

गाजियाबाद एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया 18 अक्टूबर को गाजियाबाद के नंदग्राम (यूपी) पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी है. पुलिस उसे अस्पताल ले गई. वह दिल्ली की रहने वाली है और नंदग्राम में अपने भाई के घर आई थी.

 

 

स्वाति मालीवाल ने लगाए बर्बरता के आरोप

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने मामले में बर्बरता के आरोप लगाए हैं और इससे यह मामला दिल्ली के निर्भया केस की तरह लग रहा है. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए. 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके प्राइवेट पार्ट्स में रॉड घुसाई. बोरी में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया. महिला अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है. SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है.

 

NEWS SOURCE : zeenews

5 people threw the woman on the road after gang rape a case like 'Nirbhaya' faridabadnews faridabadnews24 Ghaziabad Ghaziabad Gangrape Ghaziabad Police Swati Maliwal Up Police
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.