Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » श्री मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया: अमित शाह

श्री मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया: अमित शाह

faridabadnews24By faridabadnews24October 28, 2022No Comments7 Mins Read
फरीदाबाद : केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत की चार परियोजनाओं के उदघाटन व शिलान्यास किए। श्री अमित शाह ने लगभग 5,618 करोड़ रुपये लागत की हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना का शिलान्यास, सोनीपत जिला के बड़ी में बने 590 करोड़ रुपये लागत के रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का उद्घाटन किया। उन्होंने 315 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से रोहतक में बने देश के पहले सबसे लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का लोकार्पण किया तथा भोंडसी में 106 करोड़ रुपये की लागत के हरियाणा पुलिस आवास परिसर का उद्घाटन किया। पुलिस आवासीय परिसर में 576 पुलिस परिवार रह सकेंगे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि ये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हरियाणा की जनता को दिवाली का तोहफा है। इससे पहले भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने फूल माला तथा शॉल भेंटर कर श्री अमित शाह का अभिनंदन किया।
इसके साथ ही केंद्रीय रेल एवं संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कामकाज की खूब सराहना की। श्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार के 8 साल पूरा होने पर हरियाणा की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया। मुख्यमंत्री हरियाणा का चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने 8 साल में हरियाणा को बदलने का काम किया है। श्री मनोहर लाल के रूप में आजादी के बहुत समय के बाद पूरे हरियाणा को एक मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि पहले या तो मुख्यमंत्री सिरसा या फिर रोहतक के होते थे, हरियाणा के नहीं होते थे। हमारा मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री है। श्री अमित शाह ने कहा कि 8 साल पहले का हरियाणा याद करें तो एक सरकार में भ्रष्टाचार होता था तो दूसरी सरकार में गुंडागिरी। इस सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागिरी को खत्म किया और इमानदारी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए हरियाणा को शिखर तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल ने सभी वर्गों की चिंता की है। श्री अमित शाह ने कहा पिछली सरकारों से तुलना करते हुए कहा कि 50 साल की सरकारें एक ओर और 8 साल की हमारी सरकार एक ओर, पलड़ा हमारा भारी है।
इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने पिछले 8 साल में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और मुख्यमंत्री सहित उनकी पूरी टीम को शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जो धुंआ मुक्त बना है। हरियाणा में हर घर में गैस का चूल्हा है। खाद्यान्न और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा दूसरे स्थान पर है। नेशनल गेम्स और ओलंपिक में हरियाणा पहले स्थान पर रहा है। हरियाणा देश का पहला पढ़ी लिखी पंचायतों वाला राज्य बना है। पूरा हरियाणा खुले में शौच मुक्त है। 6 प्रतिशत से अधिक की विकास दर के साथ हरियाणा हर क्षेत्र में आगे रहा है। मैन्युफैक्चरिंग की विकास दर तो 10 प्रतिशत रही है। श्री अमित शाह ने कहा कि 10 साल पहले सॉफ्टवेयर निर्यात में हरियाणा का नाम तक नहीं था लेकिन आज हरियाणा दूसरे नंबर का राज्य बना है। सड़क पर चलने वाली हर दूसरी गाड़ी हरियाणा में बनती है।
श्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 8 सालों में हरियाणा में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। हरियाणा में विश्व की 400 फॉर्च्यून कंपनियां काम कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम को उद्योग का हब बनाने का काम किया है। 8 साल पहले हरियाणा निर्यात में 16वें स्थान पर था लेकिन अब सातवें नंबर पर है, लैंडलॉक श्रेणी में तो हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है। हरियाणा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में 98000 लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। प्रदेश में लिंगानुपात में भी खासा सुधार हुआ है। वर्तमान सरकार ने सभी गैंगों का सफाया करने का काम किया। श्री मोदी और श्री मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम किया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। हमारी सरकार ने पिछले 8 सालों में व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है, लोगों को ऑनलाइन तरीके से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं पूरे प्रदेश में नेशनल हाइवे और रेल लाइन का जाल बिछाया है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में हरियाणा सरकार ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव में 24 घंटे बिजली देने का काम किया। पिछले 48 साल की सरकारों से तुलना करें तो इस सरकार के 8 साल भारी पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को विश्वास दिलाया कि देश की प्रगति में हरियाणा अपना पूरा योगदान देगा।
इस मौके पर केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज पवित्र दिन है जब डबल इंजन की सरकार 8 वर्ष पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि आज गृहमंत्री ने हरियाणा को बहुत बड़ी सौगात दी है। इससे हरियाणा का भविष्य बदलेगा। रेल कोच नवीनीकरण कारखाना से बहुत बड़ा इको सिस्टम तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय में हरियाणा में रेल के विकास के लिए महज 315 करोड़ की राशि आवंटित की जाती थी लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक हजार चार सौ करोड़ का सालाना आवंटन हरियाणा में रेल के विकास के लिए किया जाता है। श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हरियाणा में रेलवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है। रेलवे ने हरियाणा के सात स्टेशनों का कंपलीट रिडवलपमेंट सेंक्शन किया है। फरीदाबाद में 262 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का टेंडर फाइनल हो गया है, इसी तरह से गुरुग्राम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने के मास्टर प्लान की तैयारी है। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने श्री अमित शाह का हरियाणा आगमन पर अभिनंदन करते हुए कहा कि मनोहर टीम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हरियाणा में विकास की नई इबारत लिख दी है।
श्री धनखड़ ने हरियाणा को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए श्री अमित शाह और श्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास रहा है कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक मिले। उन्होंने श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद करते हुए कहा कि 5,618 करोड़ रुपये लागत की हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना हरियाणा की औद्योगीकरण की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी।केंद्रीय बिजली और भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां-वहां सुशासन और विकास है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश का सम्मान भी सुरक्षित है, देश का खजाना भी सुरक्षित है और देश की सीमाएं भी सुरक्षित हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि यह जन उत्थान रैली एतिहासिक रैली है। रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के आठ साल पूरे होने पर उनका धन्यवाद किया जा रहा है।
प्रदेश में हाईवे,रेलवे कॉरिडोर बन रहे हैं। प्रदेश में मेरिट पर योग्य युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। भ्रष्टाचार खत्म करने का काम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है। नई भूमि अधिग्रहण कानून बना कर किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण की जा रही है। वहीं विधायक दीपक मंगला, विधायक राजेश नागर, विधायक प्रवीण डागर, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक नयन पाल रावत, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, बङखल की विधायक सीमा त्रिखा,सोनीपत के विधायक मोहन लाल ने भी रैली सम्बोधित किया। इस अवसर पर बीजेपी हरियाणा प्रभारी श्री बिप्लब देब, पूर्व मंत्री रामबिलाश शर्मा,पूर्व मंत्री विपुल गोयल, सांसद, विधायक व केंद्र और प्रदेश सरकार के कई प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Shri Manohar Lal completed his 8 year tenure in a very successful manner: Amit Shah
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.