Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखें- वीडियो, मुंबई में उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां

देखें- वीडियो, मुंबई में उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां

faridabadnews24By faridabadnews24April 14, 2020No Comments3 Mins Read

मुंबई  एजेंसी। कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में आज ही लॉकडाउन बढ़ाया गया है लेकिन मुंबई में लॉकडाउन का भारी उल्लंघन सामने आया है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बांद्रा स्टेशन पर सैकड़ों मजदूर स्टेशन पर जमा हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। ये मजदूर अपने-अपने राज्य में वापस जाना चाहते हैं।  मजदूरों के हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि लगभग 4:30 बजे से लोग बांद्रा स्टेशन के पास इकट्ठे हो रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर पहले समझाने की कोशिश की लेकिन 6 बजे के आसपास पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भीड़ कम हो गई है। लोगों में अनिश्चितता है कि लॉकडाउन कब तक चलेगा ऐसे में लोग घबरा गए हैं। स्थानीय नेताओं का कहना है कि लोगों को समझाया जा रहा है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी और हर संभव मदद की जाएगी। वहीं खबर आ रही है कि रात में 8 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

amit singh@amitsingh121083

#BandraRailwayStation पर हजारों की संख्या में उमड़ी मजदूरों की भीड़। घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे गरीब तबके के लोग।#CoronaVirusUpdate #coronavirusinindia #CoronaVirusInMumbai #Bandra @MumbaiPolice @RailMinIndia

एम्बेडेड वीडियो

2

6:27 pm – 14 अप्रैल 2020
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
amit singh के अन्य ट्वीट देखें

ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन मजदूरों के खाने का इंतजाम करेगी।हम मजदूरों को समझा रहे हैं कि उनकी परिस्थितियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने अफवाह फैला दी थी। इस मामले में 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 197 केस दर्ज किए गए हैं।

आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा

महाराष्ट्र में उत्पन्न हुई स्थिति को लेकर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में 6 लाख लोग शेल्टर्स में रह रहे हैं। केंद्र सरकार के सामने मामला रखा गया था कि इन लोगों को घरों तक पहुंचने की कोशिश की जाए। उनके पास खाना नहीं है और वे घर जाना चाहते हैं। बांद्रा में इकट्ठा हुए लोग अब चले गए हैं लेकिन यह स्थिति इसलिए हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने बात नहीं सुनी।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित

बता दें महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 121 नए मामले सामने आए। राज्य में मरीजों की संख्या 2455 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 121 मामलों में से मुंबई से 92, नवी मुंबई से 13, ठाणे से 10 और वसई-विरार (पालघर जिले में) से 5 और एक रायगढ़ से है। उधर, मुंबई के धारावी में आज दो और मौतें हुईं। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 162 तक पहुंच गया है।

जब दिल्ली में लॉकडाउन की सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई थी

बता दें कि इससे पहले एेसी ही स्थिति दिल्ली में बनीं थी जब लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तो भारी संख्या में मजदूर घर जाने के लिए निकले थे। देशव्यापी लॉकडाउन को तोड़ते हुए आनंद विहार बस अड्डे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। बस अड्डे से जिधर नजर जा रही उधर लोगों का सिर्फ हूजूम ही नजर आ रहा था। लॉकडाउन की सारी व्यवस्थाएं यहां पूरी तरह से चरमरा गई थी।

लॉकडाउन के बाद चारों ओर हुए सन्नाटे को लोगों की भीड़ ने कोलाहल में तब्दील कर दिया था। हर कोई भाग रहा था। जिधर से अमुक इलाके में जाने वाली बस जाने की सूचना आ रही उधर ही लोग भागे जा रहे थे। बाद में गृहमंत्रालय के सख्त होने पर स्थिति काबू में आई थी।

faridabadnews24 Lockdown stripped in Mumbai
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020

11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

August 10, 2020

केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

August 8, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.