Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सात कमरों से मिलीं सात युवतियां और सात युवक, स्कूल-कॉलेज बंक कर होटल में मौज मस्ती

सात कमरों से मिलीं सात युवतियां और सात युवक, स्कूल-कॉलेज बंक कर होटल में मौज मस्ती

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

संभल शहर में पुलिस ने एसडीएम और सीओ की अगुवाई में ओयो रूम्स होटल पर छापा मारकर 14 युवक-युवतियों को सात अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। इनके पास से यूज्ड कंडोम और कामोत्तेजक गोलियां भी बरामद हुई हैं। पकड़ी गई युवतियों में से कई शहर के स्कूलों की छात्राएं बताई जा रही हैं। सात युवक और सात युवतियों के साथ ही पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मालिक फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि चंदौसी रोड पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने ओयो रूम्स होटल जेके गेस्ट हाउस में अनैतिक कारोबार किया जा रहा है। इसके बाद एसडीएम विनय मिश्रा और सीओ जितेंद्र सरगम की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने जेके गेस्ट हाउस पर छापा मारा।  पुलिस ने कमरे खुलवाये तो सात कमरों में युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में सात युवतियां मिलीं। कई कमरों में यूज्ड और नये कंडोम के साथ ही कामोत्तेजक गोलियां भी मिलीं। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। होटल के मैनेजर किशन निवासी हसनपुर जनपद अमरोहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि होटल मालिक फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

सात में से पांच शहर की छात्राएं

पुलिस द्वारा होटल से गिरफ्तार सात युवतियों में से पांच शहर के ही स्कूलों की बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि एक डिग्री कालेज की दो छात्राएं हैं, जबकि एक छात्रा दूसरे डिग्री कॉलेज की है। वहीं दो इंटर कालेजों की एक-एक छात्रा है। युवक भी स्थानीय ही बताए जा रहे हैं।


 

छापेमारी देख होटल के बाहर जुटे लोग

संभल चंदौसी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने कुछ माह पहले खोले गये ओयो होटल के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां आकर रुकीं तो आसपास के लोग भी वहां जुटने लगे। जब पता चला कि होटल में युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले हैं तो भीड़ काफी बढ़ गई। गिरफ्तार युवक युवतियों को नीचे लाने से पहले पुलिस को भीड़ को दूर हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।


 

महीनों से चल रहा था धंधा,लोग कर रहे थे शिकायत

ओयो रूम्स होटल जेके गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चलाये जाने को लेकर पिछले काफी दिन से लोग शिकायतें कर रहे थे। अफसरों के पास गुमनाम शिकायती पत्र भेजने से लेकर फोन करके भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। कहा जा रहा है कि बुधवार को पुख्ता जानकारी दी गई कि इस समय होटल में एक दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां हैं। इसके बाद ही कार्रवाई का फैसला लिया गया।

 

 

होटल का नहीं था पंजीकरण

कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि अभी तक जो तथ्य सामने आये हैं उसके अनुसार जिस होटल में युवक-युवतियां कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले हैं उसका पंजीकरण सराय अधिनियम के तहत नहीं कराया गया था। ऐसे में वह होटल अवैध माना जायेगा।

 

 

युवक-युवतियों का कराया गया मेडिकल परीक्षण

होटल से गिरफ्तारी के बाद देर शाम को सभी युवक-युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराने की कार्रवाई की गई। भारी पुलिस बल के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

 

faridabadnews faridabadnews24 had fun in the hotel by bunking the school-college Seven girls and seven youths met from seven rooms
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.