Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिसकर्मी मुंडवा रहे अपने सिर, कोरोना वायरस से बचाव के लिए गजब तरीका

पुलिसकर्मी मुंडवा रहे अपने सिर, कोरोना वायरस से बचाव के लिए गजब तरीका

faridabadnews24By faridabadnews24April 15, 2020No Comments2 Mins Read

इंदौर । इस समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है और हर कोई इससे बचना चाहता है। कोविड-19 से लड़ने के लिए अभी तक कोई दवा या वैक्‍सीन ईजाद नहीं हुई है, इसलिए लोग तरह-तरफ के तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर के पुलिसकर्मी इन दिनों अपना सिर मुंडवा रहे हैं और इसे महामारी से बचाव के जतन के रूप में देख रहे हैं।

 

इंदौर के कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि चंदन नगर और शहर के कुछ अन्य स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने सिर मुंडवाए हैं। जब इस बारे में पूछा गया, तो चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी योगेश तोमर ने बताया, ‘हमारे थाने के एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों ने अपना सिर मुंडवा लिया है। उन्होंने यह कदम कोरोना वायरस से बचाव की सावधानी के तौर पर उठाया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे बालों के जरिये भी संक्रमित हो सकते हैं।’

तोमर ने कहा, ‘कोरोना वायरस से संक्रमित इलाकों में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने हाथों पर सेनेटाइजर का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। मुंडन कराने वाले पुलिसकर्मियों का मानना है कि चूंकि अब उनके सिर पर बाल नहीं हैं, तो वे इस महामारी से बचाव की अतिरिक्त सावधानी के तौर पर अपने सिर पर भी सेनेटाइजर लगा सकते हैं।’ सिर मुंडवाने वाले एक युवा पुलिस आरक्षक ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वह शहर में लगातार कर्फ्यू की ड्यूटी कर रहा है और उसने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय के तहत मुंडन कराया है। आरक्षक ने कहा, ‘वैसे भी मौसम गर्मी का है। मुंडन कराने के बाद मुझे ड्यूटी के दौरान गर्मी से भी राहत मिल रही है।’

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि शहर में अब तक कोविड-19 के कुल 544 मरीज मिले हैं। इनमें से 37 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। वहीं, देशभर में मरीजों की संख्या 11, 439 हो गई है। इनमें से 9,756 लोगों का इलाज जारी है और 1,306 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 377 लोगों की इससे मौत हो गई है।

amazing way to protect against corona virus faridabadnews24 Policeman shaved his head
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020

11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

August 10, 2020

केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

August 8, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.