
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 40 नेताओं को जगह दी गई है। दिल्ली एमसीडी में 11 केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार मुख्यमंत्री, दिल्ली से सभी सांसदों को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
ये संभालेंगे दिल्ली चुनाव में प्रचार की कमान
दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, गजेंद्र शेखावत, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, सर्वानंद सोनोवाल, अनुराग ठाकुर, जितेंद्र सिंह, गिरिराज सिंह, संजीव बाल्यान, एल मुरूगन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी दिल्ली में लोगों का मन टटोलेंगे।
इनको भी मिली कमान
इसके अलावा, भोजपुरी तिकड़ी मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी पूर्वांचल के वोटरों को साधेंगे। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, भाजपा नेता संबित पात्रा, दुष्यंत कुमार गौतम, विजय गोयल, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गौतम गंभीर, हंसराज हंस, रमेश बिधुड़ी, बैजयंत पांडा, डॉ. अल्का गुर्जर, आदेश गुप्ता, रामवीर सिंह बिधुड़ी आदि भी चुनाव प्रचार करेंगे।
NEWS SOURCE : punjabkesari
