Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पंजाब की तरह लिखकर दिया, गुजरात में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें? केजरीवाल ने की भविष्यवाणी

पंजाब की तरह लिखकर दिया, गुजरात में कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें? केजरीवाल ने की भविष्यवाणी

faridabadnews24By faridabadnews24November 19, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान तीन भविष्यवाणी की थी और तीनों के तीनों सच साबित हुए थे। ठीक उसी तरह, केजरीवाल ने गुजरात के लिए भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने पंजाब चुनाव की तरह इसबार भी दो लगातार टीवी इंटरव्यू में दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी को गुजारत चुनाव में कितनी सीटें आएंगी।

गुजरात विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पिछले दस वर्षों में दो राज्यों में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को इस समय दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। आप गुजरात विधानसभा और एमसीडी दोनों चुनावों के लिए जमकर प्रचार कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक हिंदी न्यूज चैनल से बात करते हुए नई भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी।

 

 

अरविंद केजरीवाल की गुजरात को लेकर भविष्यवाणी
गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी के बीच वोट बंटे हुए हैं। तीसरे के लिए जगह कहां है? इस सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा, ”कुछ भी स्थिर नहीं माना जा सकता है। मैं केशुभाई पटेल और शंकर सिंह बघेला का सम्मान करता हूं। वह अपने समय के एक अच्छे नेता हैं। लेकिन इस बार चमत्कार हो रहा है।” अरविंद केजरीवाल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस को केवल 5 सीटें मिलेंगी।

 

पंजाब में सच साबित हुई थी केजरीवाल की भविष्यवाणी
आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने ऐसी 3 भविष्याणियां की थी, जो एकदम सच साबित हु थी। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने ये भविष्यवाणियां लिखित में की थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत मिली थी। आप की लहर में राज्य के सीएम से लेकर पूर्व सीएम तक चुनाव हार गए थे।

 

केजरीवाल ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था, “चन्नी साहब दोनों सीटें हार रहे हैं।” केजरीवाल की ये भविष्यवाणी एकदम सच साबित हुई थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बनने वाले चरणजीत सिंह चन्नी बरनाला जिले की भदौड़ और रूपनगर जिले की चमकौर साहिब सीट से चुनाव हार गए थे। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी इंटरव्यू में भगवंत मान की जीत की भविष्यवाणी की थी।

 

भगवंत मान की जीत की भी की थी भविष्यवाणी
केजरीवाल ने कहा था, “चन्नी कह रहे हैं कि भगवंत मान धूरी से 20 हजार से ज्यादा वोटों से हारेंगे। मैं वहीं से आ रहा हूं। मान वहां 51 हजार वोटों से जीतेंगे और यह भी लिखकर देता हूं।” केजरीवाल की ये भविष्यवाणी भी सच साबित हुई थी। धुरी से भगवंत मान ने बंपर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। एक अन्य भविष्यवाणी में केजरीवाल ने कहा था कि लंबी से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हलका अमृतसर पूर्व से बिक्रमजीत मजीठिया, जलालाबाद से सुखबीर बादल चुनाव हारेंगे। आपको बता दें कि केजरीवाल की यह भविष्यवाणी भी सच साबित हुई थी।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 how many seats will Congress get in Gujarat? Kejriwal predicted Wrote like Punjab
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.