Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रेड के दौरान अंदर का नजारा देख चौंकी पुलिस, कई होटलों में रात में होता है ‘गंदा काम’

रेड के दौरान अंदर का नजारा देख चौंकी पुलिस, कई होटलों में रात में होता है ‘गंदा काम’

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली:  दिल्ली के पहाड़गंज के कई होटल अय्याशी का अड्डा बनते जा रहे हैं। करीब सात सौ से अधिक होटलों वाले इस इलाके के कई होटलों में रात में अय्याशी का मंच सज जा रहा है। देह व्यापार, अश्लील नाच, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार जैसे कृत्य हो रहे हैं।

पिछले दिनों पुलिस ने मारे थे छापे

पिछले दिनों देर रात मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो जगहों पर छापा मारकर देह व्यापार व अश्लील नाच के मामले का पर्दाफाश किया है। स्पा सेंटर से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ा भी गया है। दोनों मामले को लेकर पहाड़गंज थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।

नकली ग्राहक बनकर खुलवाया राज

जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज इलाके में चल रहे एक स्पा में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इस जानकारी पर स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर की टीम गोल्डन यूनिसेक्स सैलुन में पहुंची। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। वहां उसे मोहम्मद तस्लीम नामक शख्स मिला। उसने बताया कि मसाज एवं शारीरिक संबंध बनाने के दो हजार रुपये लगेंगे।

 

पुलिस ने चालाकी से मारा था छापा

नकली ग्राहक बने हवलदार ने दो हजार रुपये दिए तो उसके समक्ष दो लड़कियों को बुलाया गया। इनमें से एक लड़की को नकली ग्राहक ने पसंद कर लिया। वह लड़की उसके साथ केबिन में चली गई। इस बीच नकली ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज के अर्बन गार्डन क्लब में महिलाओं द्वारा अश्लील नाच किया जाता है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने क्लब पर छापा मारा जहां तीन लड़कियां अश्लील नाच करते मिलीं। वहां 17 ग्राहक बैठकर शराब पी रहे थे। इसे लेकर भी पहाड़गंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, क्लब के मालिक से पूछताछ की जा रही है।

 

पहाड़गंज थाना पुलिस है सवालों के घेरे में

पहाड़गंज इलाके में अश्लील नाच मामले में दो माह में यह तीसरी छापेमारी है। गत अक्टूबर में भी क्राइम ब्रांच ने अश्लील नाच के मामले में एक क्लब में छापा मारा था। इसी तरह अक्टूबर में ही मध्य जिला पुलिस की टीम ने यहां के एक क्लब में छापा मारकर अश्लील नाच करते हुए लड़कियों को पकड़ा था। इसे लेकर भी एफआइआर दर्ज की गई थी। इन प्रकरण से स्थानीय थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लाेगों का आराेप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से कुछ होटलों में अश्लीलता खेल चल रहा है।

 

लोगों को होती है दिक्कत

इलाकों में रहने वालें राकेश भारद्वाज का कहना है कि कुछ वर्षों से पहाड़गंज के कुछ हाटलों में देह व्यापार का धंधा बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण यहां के निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।

विरोध करने पर होती है अभद्रता

स्थानीय निवासी गुरदीप सिंह का कहना है कि यहां रोजाना शाम ढलते ही यहां पर लड़कियाें के आने की गतिविधियां बढ़ जाती है। उनके साथ-साथ दलाल भी रहते हैं। वे इसका विरोध करने पर स्थानीय लोगों से अभ्रदता भी करते हैं।

 

NEWS SOURCE : jagran

'dirty work' happens at night in many hotels: Delhi faridabadnews faridabadnews24 Police was shocked to see the inside view during the raid
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.