
Modi Government Scheme : आज के समय में लोग शिक्षित (Educated) जरूर हो गए हैं, लेकिन फिर भी कई Scheme के बारे में नहीं जानते हैं. केंद्र सरकार यानि Central Government ने समाज से भेदभाव को खत्म करने और असमानता को खत्म करने के लिए एक Scheme बनाई थी, जिसके तहत केंद्र सरकार यानि Central Government नवविवाहित जोड़ों को 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि देती है. इसके लिए शादीशुदा लोगों को Marriage Certificate और कुछ अन्य Documents सरकारी कार्यालय में जमा कराने होते हैं. उसके बाद 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि दो इंस्टॉलमेंट में लाभार्थी को दे दी जाती है. इसके लिए आपको कहां आवेदन करना होगा? इस Scheme का फायदा आप कैसे उठा सकेते हैं? जानिए यहां…
इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
बता दें अपने क्षेत्र के मौजूदा सांसद या विधायक (MP or MLA) के पास जाकर इस Scheme का लाभ ले सकते
हैं। आपके सांसद या विधायक आपका Application Form डॉ अंबेडकर फाउंडेशन को भेज देंगे.
इसके अलावा आप Application Form को पूरा भरकर नियमानुसार राज्य सरकार या जिला प्रशासन (State
Government or District Administration) को भी सौंप सकते हैं. आपका आवेदन राज्य सरकार या जिला
प्रशासन, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (Dr. Ambedkar Foundation) को भेज देंगे.
कौन इस योजना का फायदा उठा सकते हैं?
बताते चलें की अगर आप इस Scheme का फायदा उठाना चाहते हैं और आप General Category से आते
हैं तो आपको किसी दलित समुदाय से की लड़की से शादी करना होगी यानि एक ही जाति के वर वधू नहीं होने चाहिए.
इसके अलावा आपको Hindu Marriage Act 1955 के तहत शादी को Registered कराना होगा. ध्यान रखें, इससे पहले आपकी कोई शादी न हुई हो. अगर आप दूसरी शादी कर रहे हैं तो इस Scheme का फायदा नहीं ले सकते. इसके अलावा अगर आपने केंद्र सरकार या राज्य सरकार (Central or State Government) की किसी दूसरी Scheme का फायदा लिया है तो उतना Amount कम कर दिया जाएगा यानी आपको कसी दूसरी स्कीम में50 हजार रुपय मिले हैं तो सरकार 50 हजार रुपये काट कर आपके Bank Account में 2 लाख रुपये भेजेगी।
ऐसे करें अप्लाई:
◆ नवविवाहित जोड़े का जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate) आवेदन के साथ लगाना होगा।
◆ मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) भी Application Form के साथ देना होगा।
◆ विवाहित होने का हलफनामा (Affidavit Of Marriage) भी जमा करना होगा।
◆ आपकी पहली शादी है इसे साबित करने के लिए एक जरूरी Documents लगाना होगा।
◆ पति पत्नी को आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) देना जरूरी है।
◆ जॉइंट बैंक अकाउंट (Joint Bank Account) देना होगा ताकि उसमें पैसा आ सके.
◆ आवेदन (Application Form) जमा होने के बाद पति पत्नी के Bank Account में 1.5 लाख रुपये की राशि
ट्रांसफर कर दी जाती है. इसके अलावा बाकी के 1 लाख रुपये की Fixed Deposit- FD होती है।
NEWS SOURCE : chopaltv
