Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 10000 रुपये महीने जमाकर पाएं एकमुश्त 16 लाख, पोस्ट ऑफिस की गारंटी वाली स्कीम: Post Office

10000 रुपये महीने जमाकर पाएं एकमुश्त 16 लाख, पोस्ट ऑफिस की गारंटी वाली स्कीम: Post Office

faridabadnews24By faridabadnews24December 6, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अगर आप सुरक्षित निवेश के लिए प्लान की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की सेविंग स्कीम्स (Saving Schemes) से के बारे में विचार कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस में निवेश को सुरक्षित माना जाता है. इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने इसके प्लान में निवेश कर रखा है. पोस्ट ऑफिस की कई स्कीमें लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. इनमें से एक है रेकरिंग डिपॉजिट प्लान (Post Office Recurring Deposit). पोस्ट ऑफिस की स्कीम निवेश की राशि सुरक्षित रहती है. अगर आप पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम निवेश करना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआत 100 रुपये से कर सकते हैं.

 

स्मॉल सेविंग स्कीम

रेकरिंग डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम है. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर फिलहाल 5.80 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज दर एक अप्रैल 2020 से लागू है. केंद्र सरकार अपनी सेविंग स्कीम की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती हैं. पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आप अपनी सुविधा के अनुसार एक साल, दो साल या उससे अधिक अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं.

कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ ब्याज

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अगर आप निवेश करते हैं, तो हर तीन महीने पर ब्याज मिलेगा.  हर तीन महीने के अंत में कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ ब्याज की रकम आपके खाते में जमा हो जाती है. इस स्कीम के तहत खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा. अगर आप इस स्कीम में लंबे समय के लिए निवेश करते हैं, तो आप अपने लिए बड़ी रकम जुटा सकते हैं.

 

 

कैसे जुटा पाएंगे लाखों रुपये?

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अगर आप हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 10 साल बाद आपको 16 लाख रुपये अधिक की रकम मिलेगी. अगर आप हर महीने 10,000  रुपये जमा करते हैं, तो एक साल में आप एक लाख 20 हजार रुपये जमा करेंगे. ऐसे ही आपको 10 साल तक इस स्कीम में निवेश करना होगा. इस तरह आप 12,00,000 रुपये निवेश के रूप में जमा करेंगे. इसके बाद स्कीम के मैच्योर होने के बाद आपको रिटर्न के रूप में 4,26,476 रुपये मिलेंगे. ऐसे आपको 10 साल बाद कुल 16,26,476 रुपये मिलेगा. इस तरह आप रेकरिंग डिपॉजिट में निवेश कर लाखों रुपये जमा कर सकते हैं.

 

 

मिलती है लोन की सुविधा

इस सेविंग स्कीम में 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट खुलवा सकता है. माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे का भी खाता खुलवा सकते हैं. इस स्कीम के तहत आपको लोन की सुविधा भी मिलती है. अगर आप इस स्कीम में अकाउंट खुलवाकर 12 किस्त जमा कर देते हैं, तो आपको इसके आधार पर बैंकों से लोन मिल सकता है. इस स्कीम में आप अपनी कुल जमा पर 50 फीसदी की रकम लोन के रूप में ले सकते हैं.
NEWS SOURCE : aajtak
faridabadnews faridabadnews24 Get 16 lakh lump sum by depositing Rs 10000 a month post office guaranteed scheme: Post Office
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.