
Gwalior Crime news: रिश्तों को तार तार करते हुए एक बेटे ने पचास वर्षीय मां के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब मां ने विरोध किया तो बेटे ने कपड़े फाड़ दिए और मारपीट कर दी।घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के सत्यनारायण टेकरी निवासी पचास वर्षीय महिला से बीती रात उसके बेटे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब मां ने विरोध तो आरोपित ने मां के कपड़े फाड़ दिीए और मारपीट की। वारदात की शिकार महिला किसी तरह बगैर कपड़ों के घर से भागकर पड़ोसी के घर शरण लेकर खुद को बचाया। रात भर आरोपित उसे तलाशता रहा। सुबह होने पर पीड़िता थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को दबोच लिया जाएगा।
