
Free Electricity: बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर जहां हर तरफ मारामारी है वहीं कई राज्यों में फ्री बिजली देने का वायदा किया जा रहा है। इधर अब तमिलनाडू सरकार ने फ्री बिजली को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में अब केवल उन उपभोक्ताओं को ही महीने में 100 यूनिट फ्री बिजली (Free Electricity) मिलेगी, जो अपने बिजली कनेक्शन को आधार (Aadhaar) नंबर से लिंक करेंगे।
सरकार के इस ऐलान के बाद से ही तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (TANGEDCO) ने उपभोक्ताओं के आधार कार्ड को उनके उपभोक्ता नंबर से जोड़ना शुरू कर दिया है। लेकिन, अब इससे जुड़ी नई शिकायतें सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बिजली मंत्री वी सैंथिल बालाजी ने चेन्नई में बनाए गए एक काउंटर का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने का आदेश दिया था. तमिलनाडु सरकार ने अब बिजली विभाग के अधिकारियों को अब यह आदेश दिया है कि आधार से बिजली कनेक्शन जुड़वाने आ रहे ग्राहकों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए. इतना ही नहीं, सरकार की तरफ से इसके लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
सरकार ने दिए ये निर्देश!
– इसके तहत बिजली कार्यालयों पर आधार और बिजली कनेक्शन लिंक कराने आने वाले ग्राहकों के बैठने की सही व्यवस्था होनी चाहिए.
– अगर जगह कम पड़ रही है तो ग्राहकों की सुविधा के लिए शामियाना लगाया जाना चाहिए.
– इन काउंटर्स की निगरानी के लिए टीए/सीए/सीई स्तर के स्टॉफ की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए.
– ग्राहकों को आधार लिंकिंग की पूरी प्रक्रिया भी समझाई जानी चाहिए.
– इतना ही नहीं, सरकार ने एग्जिक्यूटिव इंजीनियर की ड्यूटी भी आधार लिंकिंग की प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगाई है.
– इसके तहत अगर किसी काउंटर पर यह कार्य धीमा हो रहा है इसे तेज करने के लिए एसई अतिरिक्त प्रबंध करें.
– अगर ग्राहकों की संख्या ज्यादा है और काउंटर पर अगर कंप्यूटर हैं या धीमे काम कर रहे हैं तो अतिरिक्त कंप्यूटर लगाए जाएं.
– सरकार ने कहा है कि किसी सूरत में आधार लिंकिंग का कार्य बाधित नहीं होना चाहिए.
– आधार-बिजली कनेक्शन नि:शुल्क लिंक किया जा रहा है.
– आपको बता दें कि बिजली कनेक्शन खाते को आधार से लिंक करने के लिए सरकार ने स्पेशल काउंटर 28 नवंबर से शुरू किए हैं.
– पहले आधार लिंक करने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन की सुविधा दी गई थी.
NEWS SOURCE : chopaltv
