Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Gurugram: घर जाकर दूसरे पति को मारी गोली, पत्नी की दूसरी शादी से बौखलाया युवक

Gurugram: घर जाकर दूसरे पति को मारी गोली, पत्नी की दूसरी शादी से बौखलाया युवक

faridabadnews24By faridabadnews24January 15, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी तलाकशुदा पत्नी से शादी करने पर उसके दूसरे पति को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। गर्दन में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली सपना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रिंकू नामक युवक से उसकी पहली शादी हुई थी, लेकिन विवाद होने पर उसने तलाक ले लिया था। पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं। तलाक के बाद आठ महीने पहले उसने मंदिर में सोहन नामक युवक से दूसरी शादी की थी। उसके बाद से वह पति सोहन के साथ गांव बेगमपुर खटौला में किराये पर रह रही है। सोहन कार चलाने का काम करता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे पति काम से घर पर आया था। वह कपड़े उतार ही रहा था। इसी दौरान कमरे के दरवाजे को जोर से धक्का मारकर एक युवक अंदर घुस गया। वह पति सोहन के ऊपर गोली चलाकर फरार हो गया। गर्दन पर गोली लगने से वह नीचे गिर गया। जब वह दौड़कर वहां आई तो उसने देखा कि उसका पूर्व पति रिंकू बाहर भागता हुआ जा रहा है। उसने रिंकू को आवाज लगाई तब तक आसपास के लोग भी पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान आरोपी फरार हो गया। गंभीर हालत में सोहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, और वहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

पत्नी की दूसरी शादी से खुश नहीं था पहला पति

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का पहला पति रिंकू उसकी दूसरी शादी से खुश नहीं था। वह उसके पति से रंजिश रखता था। इसी रंजिश में ही रिंकू ने उसके पति को गोली मारी थी। एसीपी संजीव बल्हारा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि महिला की शिकायत के बाद, रिंकू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या के प्रयास) और बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी रिंकू को शनिवार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

el joven tenía miedo del segundo matrimonio de su esposa. faridabadnews faridabadnews24 Gurugram: Después de irse a casa le dispararon al segundo esposo
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

November 12, 2026

दो बीवियों के चक्कर में किया कांड, बड़ा होकर हिस्सा न मांगे, इसलिए पिता ने 7 साल के बेटे की कर दी ह+त्या

November 10, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.