
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) में महिला संबंधी अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला के साथ हिंदू युवक ने दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया। साथ ही 35 टुकड़े कर देने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। इधर छतरीपुरा थाना क्षेत्र में भी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां भांजे ने अपनी सगी मौसी को शांदी का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मुस्लिम महिला से हिंदू युवक ने किया दुष्कर्म
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र (Banganga police station) के रहने वाले एक हिंदू युवक की दोस्ती क्षेत्र में ही रहने वाली एक मुस्लिम युवती से हुई। दोनों एक साथ ही पढ़ाई करते थे और इसी दौरान दोनों में काफी नजदीकियां भी हो गई। इस दौरान युवक शुभम ने मुस्लिम युवती को शादी का झांसा (Marriage) दिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो शुभम ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी (Colony) में किराए का कमरा लेकर रहती है। आरोपी से उसका परिचित था। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और कमरे में ले जाकर कई बार उसके साथ रेप किया। सप्ताह भर पहले भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाए थे। पीड़िता ने जब आरोपी शुभम से शादी के लिए कहा तो उसने कहा कि वह शादी नहीं करेगा और ज्यादा दबाव बनाया तो उसके 35 टुकड़े कर फेंक देगा। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भांजे ने मौसी को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म
रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र की है। जहां एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसके सगे भांजे ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
NEWS SOURCE : lalluram
