Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लग्ज़री कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने कैंसिल की शादी, सज-धज कर दुल्हन करती रही इंतज़ार: Haridwar

लग्ज़री कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने कैंसिल की शादी, सज-धज कर दुल्हन करती रही इंतज़ार: Haridwar

faridabadnews24By faridabadnews24January 26, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में एक घर में बारात का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. दुल्हन पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. लेकिन काफी वक़्त बीत जाने के बाद बारात नहीं पहुंची, तो लड़की के परिजनों ने लड़केवालों से फोन पर बात की. तब उन्हें पता चला कि लग्जरी कार न मिलने की वजह से वर पक्ष बारात लेकर नहीं आ रहे हैं. इतना सुनते ही वधू पक्ष के यहां हड़कंप मच गया. जिसके बाद उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

 

घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि गुफरान अहमद उर्फ पप्पू ने तहरीर दी जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले दानिश अब्बासी के साथ तय हुई थी. 23 अगस्त, 2021 को उन्होंने अपनी बेटी की धूमधाम से सगाई की थी. सगाई के वक़्त दूल्हा, उसके पिता व परिवारवालों को सोने के जेवरात व 1.21 लाख रुपये नकद दिए गये थे. बाद में उन्होंने सात लाख रुपये कैश व अन्य उपहार भी दिया. इसी साल 22 जनवरी को बारात से पहले लड़के के पिता ने स्कूटी की मांग की, तो उन्होंने बिचौलिए के खाते में 1.10 लाख रुपये डाल दिए. वहीं, 15 लाख रुपये नकद भी दिए. शादी के लिए सब तैयारी हो गई थी.

 

मगर शादी वाले दिन वर पक्ष देर रात तक बारात लेकर नहीं पहुंचा. जब कुछ समय बाद उनसे संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि उन्हें दहेज में हुंडई वर्ना कार नहीं, बल्कि इनोवा क्रिस्टा कार चाहिए. पीड़ित परिवार ने उन्हें काफी समझाया लेकिन वो नहीं माने. जिसके बाद लड़की के पिता ने आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान होकर पुलिस में शिकायत की. इस बाबत कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी दूल्हे, उसके पिता रईस अहमद, बिचौलिए समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

 

 

NEWS SOURCE : news18

El novio canceló el matrimonio tras no conseguir el auto de lujo faridabadnews faridabadnews24 la novia siguió esperando: Haridwar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

November 12, 2026

दो बीवियों के चक्कर में किया कांड, बड़ा होकर हिस्सा न मांगे, इसलिए पिता ने 7 साल के बेटे की कर दी ह+त्या

November 10, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.