Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी, महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ठगे पैसे

अब सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी, महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ठगे पैसे

faridabadnews24By faridabadnews24January 29, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में एक महिला का निजी वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे पैसे ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी व्यक्ति की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी सन्नी चौहान उर्फ राघव चौहान (29) के रूप में हुई है, जो अब सलाखों के पीछे है। पुलिस ने एक महिला की ओर से 12 जनवरी को की गई शिकायत के आधार पर यह गिरफ्तारी की।

 

 

बातें करके पहले महिला का जीता विश्वास

शिकायत के अनुसार, महिला पिछले साल जुलाई में इंस्टाग्राम पर राघव के संपर्क में आई थी और दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी उसे व्हाट्सएप पर नियमित रूप से दोस्ताना तरीके से मैसेज करता था और समय के साथ उसका विश्वास जीत लेता था। दोस्ती के दौरान एक बार दोनों एक वीडियो कॉल के जरिए जुड़े, इस दौरान महिला ने अपने कपड़े उतार दिए और राघव चौहान ने महिला की इस हरकत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

पैसे देने से किया मना तो पति को भेज दी वीडियो

बाद में उसने उसी वीडियो का फायदा उठाकर उसे धमकी दी और उससे पैसे मांगने लगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला डर गई और उसे 1.25 लाख रुपए दिए। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने फिर से पैसे की मांग की और जब महिला ने मना कर दिया, तो उसने उसके पति को वीडियो भेज दिया और 70,000 रुपये नहीं देने पर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने कहा कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को करोल बाग में राघव का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने कहा कि शिकायतकर्ता का वीडियो वाला एक मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। राघव चौहान ने खुलासा किया कि उसने सोशल मीडिया पर कई अकाउंट बनाए और महिलाओं को ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ भेजता था।

NEWS SOURCE : punjabkesari
Ahora el imputado llegó tras las rejas estafó dinero al hacer video obsceno de la mujer faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

November 12, 2026

दो बीवियों के चक्कर में किया कांड, बड़ा होकर हिस्सा न मांगे, इसलिए पिता ने 7 साल के बेटे की कर दी ह+त्या

November 10, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.