Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » योगी आदित्‍यनाथ के पिता की सबसे बड़ी ख्‍वाहिश रह गई अधूरी

योगी आदित्‍यनाथ के पिता की सबसे बड़ी ख्‍वाहिश रह गई अधूरी

faridabadnews24By faridabadnews24April 20, 2020No Comments3 Mins Read

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आनंद बिष्ट के निधन के साथ ही उनकी बेटे को लेकर एक बड़ी ख्वाहिश भी अधूरी रह गई। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को वे प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते थे। एक पत्रकार वार्ता के दौरान आनंद सिंह बिष्ट ने कहा था कि योगी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनका कहना था कि योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने के तरीके में काफी समानता है। योगी के प्रधानमंत्री बनने का ये मेरा यह सपना एक दिन जरूर पूरा होगा।

उत्तराखंड का बेटा है यूपी का सीएम, सुलझेगा यूपी-उत्तराखंड के बंटवारे का विवाद 

एक बार जब यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता से यूपी और उत्तराखंड के संसाधनों के बंटवारे के विवाद पर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि इस विवाद के निपटारे के लिए यही सबसे अनुकूल समय है। उत्तराखंड का बेटा यूपी का मुख्यमंत्री है और वह जरूर इस समस्या का हल करेगा। उनका कहना था कि अगर अभी यह समस्या हल नहीं हो पाई तो उत्तराखंड हमेशा के लिए अपने हक से वंचित हो जाएगा।

बेटे के कार्यकाल से बेहद खुश थे आनंद बिष्ट 

उत्तरप्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट बेहद खुश थे। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ का अबतक का कार्यकाल बेहद सफल रहा और यूपी में पहली बार आम आदमी की सरकार बनी। आनंद बिष्ट ने ये भी कहा था कि पहले यूपी में सत्ता का उपयोग पैसा कमाने के लिए होता था। उनका कहना था कि योगी सुधारवादी नीतियों को सख्ती से लागू करने में लगे हैं। इसके लिए वह विरोध को भी तवज्जो नहीं दिया, क्योंकि यही यूपी के हित में है।

शपथ ग्रहण समारोह में न पहुंच पाने का था मलाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में न पहुंच पाने का मलाल था। उन्होंने बताया था कि समारोह के दिन पत्नी के साथ उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन समय कम होने के होने घर में काफी मेहमानों के आए होने के कारण उन्होंने घर में ही रुकने का फैसला किया और समारोह टीवी पर देखकर ही संतोष करना पड़ा था।

मूलरूप से उत्तराखंड के पंचूर गांव के हैं योगी   

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्‍म पांच जनवरी 1972 को उत्‍तराखंड(तब यूपी) के पौड़ी जिले के यमकेश्‍वर ब्‍लॉक के पंचूर गांव में हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा भी इसी गांव में हुई। इसके बाद उन्‍होंने कोटद्वार डिग्री कॉलेज से गणित में बीएससी की। योगी आदित्यनाथ का वास्‍तविक नाम अजय सिंह है।

faridabadnews24 Yogi Adityanath's father's biggest wish remained unfulfilled
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.