Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 14 मंदिरों पर एक साथ किया गया हमला, भारत के इस पड़ोसी देश में फिर टूटा हिंदुओं पर कहर: तोड़ी गई मूर्तियां

14 मंदिरों पर एक साथ किया गया हमला, भारत के इस पड़ोसी देश में फिर टूटा हिंदुओं पर कहर: तोड़ी गई मूर्तियां

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Bangladeshi Hindu Temple vandalized in Bangladesh: अफगानिस्तान-पाकिस्तान के साथ ही बांग्लादेश में भी हिंदुओं का उत्पीड़न जारी है. बांग्लादेश में अब एक साथ 14 मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. घटना के बाद से बांग्लादेश में रहने वाले हिंदू अपने जान-माल को लेकर टेंशन में हैं. उन्होंने पुलिस से घटना की जांच करने और हिंदुओं को सुरक्षा देने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है. शिनाख्त होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

 

 

शनिवार देर रात 14 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़

रिपोर्ट के मुताबिक मंदिरों (Bangladeshi Hindu Temple) में तोड़फोड़ की यह घटना बांग्लादेश के पश्चिमोत्तर इलाके ठाकुरगांव के बलियाडांगी में हुई. गांव में रहने वाले हिंदू समुदाय के नेता बिद्यनाथ बर्मन के मुताबिक शनिवार रात और रविवार तड़के अज्ञात लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुनियोजित तरीके से मंदिरों पर हमले शुरू किए. लाठी-डंडे और दूसरे हथियारों के साथ आए उपद्रवियों ने 14 मंदिरों में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान कई मूर्तियों को तोड़कर विखंडित कर दिया गया और कईयों को पास के तालाब में फेंक दिया गया.

 

 

हमले के बाद से बांग्लादेशी हिंदुओं में दहशत

बर्मन ने कहा कि मंदिरों (Bangladeshi Hindu Temple) पर हमला करने वाले कौन थे, इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है. अंधेरा होने की वजह से कोई उन्हें देख नहीं पाया. इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में रहने वाले हिंदू अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से कार्रवाई का आग्रह कर रहे हैं.

 

 

पुलिस के जानमाल की रक्षा का किया अनुरोध

संघ परिषद के अध्यक्ष और हिंदू नेता समर चटर्जी ने मंदिरों में तोड़फोड़ की इस घटना पर दुख और हैरानी जताई है. चटर्जी ने कहा कि हिंदू और मुस्लिमों का मिक्स इलाका है. यहां पर मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, जिनका हिंदुओं के साथ अच्छे संबंध रहे हैं. दोनों के बीच में कोई विवाद भी नहीं है. ऐसे में यह घटना किसने की है, इस पर हैरानी है. उन्होंने मांग की कि पुलिस असली अपराधियों को गिरफ्तार उन पर कड़ा एक्शन ले.

 

 

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

मंदिरों में तोड़फोड़ (Bangladeshi Hindu Temple) की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ठाकुरगांव के पुलिस चीफ जहांगीर हुसैन ने कहा कि तोड़फोड़ की यह घटना शनिवार देर रात को की गई. पहले नजर में देखने पर यह मामला इलाके की शांति भंग करने की साजिश लगता है. इस अपराध में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. जैसे उनकी शिनाख्त होगी, उसके बाद उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Bangladesh Bangladeshi Hindus faridabadnews faridabadnews24 havoc again on Hindus in this neighboring country of India: idols broken Hindu India Bangladesh Simultaneous attack on 14 temples
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

भारी पुलिस फोर्स के बीच हुआ ध्वस्तीकरण, सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर चला बुलडोजर

September 5, 2026

मध्य रेलवे ने दी जानकारी, चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन

September 2, 2026

जान लें आपूर्ति‍ का भी हाल, चीनी के बाद अब प्याज ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दस दिन में 10 से 15 रुपये तक बढ़े दाम

August 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.