Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पूर्व प्रेमिका से आरोपी ने की क्रूरता की हदें पार, लात-घूंसे, नंगे जिस्म पर बरसाई बेल्ट, थूक चटवाया, दुष्कर्म..

पूर्व प्रेमिका से आरोपी ने की क्रूरता की हदें पार, लात-घूंसे, नंगे जिस्म पर बरसाई बेल्ट, थूक चटवाया, दुष्कर्म..

faridabadnews24By faridabadnews24February 7, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्यार के बाद तकरार और क्रूर व्यवहार न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करता है बल्कि अविश्वास की भावना भी पैदा करता है। ठीक ऐसा ही एक वाक्या आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई से सामने आया। जहां पर 22 वर्षीय छात्र ने छात्रा के साथ क्रूरता से मारपीट की और दुष्कर्म किया। साथ ही नग्न तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। 21 वर्षीय पीड़िता ने यह आरोप अपने पूर्व प्रेमी पर लगाए हैं। बता दें कि 22 वर्षीय आरोपी इम्तियाज चौधरी ने अंतर-धार्मिक संबंधों का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। ऐसे में आरोपी ने पीड़िता को यौन संबंध बनाने के लिए मीरा रोड में मिलने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर मिलने से इनकार किया तो नग्न तस्वीरें और वीडियो को वायरल कर देगा।

क्रूरता की सारी हदें की पार

तारीख 29 जनवरी, जगह मीरा रोड के काशीमीरा में स्थित सत्यम पैलेस एंड लॉज, समय शाम के साढ़े 4 से लेकर साढ़े 6 बजे तक इम्तियाज ने पीड़िता के साथ ऐसी क्रूरता की। जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। सत्यम पैलेस एंड लॉज में 2 घंटे तक पीड़िता के साथ क्रूरता होती रही और कोई भी इसे बचाने तक नहीं आया। दरअसल, इम्तियाज ने पीड़िता को नग्न कर बूट पहनाए और उस पर लात-घूंसों की जमकर बैछार की। इतने में भी आरोपी रुका नहीं और नग्न शरीर पर बेल्ट बांधकर उसे फर्श पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया और अप्राकृतिक तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी इतने में ही नहीं रुका, उसने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने फोन पर रिकॉर्ड किया और पीड़िता को धमकाया कि अगर इसके बारे में उसने किसी को कुछ भी बताया तो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। बता दें कि आरोपी और पीड़िता ठाणे में रहते हैं और साल 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

 

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

काशीमीरा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इम्तियाज ने पीड़िता पर लात-घूसों की बौछार की और उसके पूरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद गुस्से में अपनी चमड़े की बेल्ट उतारकर बेरहमी से पीड़िता को पीटा। आरोपी इतने में ही नहीं रुका उसने पीड़िता को फर्श पर थूक चाटने के लिए मजबूर किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पर चिल्लाते हुए आरोपी ने कहा था कि थूक को चाटो ताकि मेरे फोन का जवाब न देने की गलती दोबारा न करो। अंत में आरोपी ने पीड़िता के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। एक सूत्र ने बताया कि भीषण यातना सहने के बाद किसी तरह पीड़िता ने आरोपी को खींचकर लॉज के बाहर निकाला और अपने घर लौट गई।

 

पीड़िता ने सहेली को सुनाई थी आपबीती

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने अपनी सहेली को आपबीती सुनाई। जिसके बाद सहेली ने एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से 1 फरवरी को काशीमीरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने मिड-डे को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंह संहिता (IPC) की धारा 376, 377, 354-बी, 323, 324 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में हमारी जांच चल रही है। हालांकि, आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया है और फरार है।

 

इंटरनेट मीडिया पर आरोपी एक्टिव

अधिकारी ने बताया कि आरोपी कभी-कभी अपना फोन स्विच ऑन करता है और लगातार जगह बदल रहा है। हालांकि, वो इंटरनेट मीडिया पर एक्टिव है। हमारी एक टीम उसका पीछा कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 kicked and punched raped showered belt on bare body spit The accused crossed the limits of cruelty with the ex-girlfriend
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.