Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » स्कूली लड़कियों को शिकार बना कराई जाती है तस्करी, ठेलों पर बिक रहा नशा

स्कूली लड़कियों को शिकार बना कराई जाती है तस्करी, ठेलों पर बिक रहा नशा

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया था जिसमें मध्य केरल के एक शहर स्थित एक होटल में छापे के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर एक युवती को नशे में जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा गया था। इस घटना की जांच से बाद में पता चला था कि एक वक्त में मेधावी छात्रा रही युवती को मादक पदार्थ के जाल में फंसाया गया और उसका इस्तेमाल मादक पदार्थ की तस्कर के रूप में किया जा रहा था। यह उन घटनाओं में से एक थी जिसने केरल के समाज की सामूहिक चेतना को झकझोर कर रख दिया जिसके बाद सरकार ने दक्षिणी राज्य में इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। केरल पुलिस द्वारा 21 साल से कम आयु के युवाओं के बीच कराए एक नए सर्वेक्षण से एक और हैरतअंगज बात पता चली कि नशे की गिरफ्त में आए इन युवाओं में से 40 प्रतिशत 18 साल से कम आयु के थे।

 

 

सबसे डरावनी बात यह थी कि इनमें से ज्यादातर लड़कियां थी और मादक पदार्थ के जाल में फंसने के बाद उनका इस्तेमाल तस्करों के रूप में किया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)  एम आर अजीत कुमार ने कहा, ”पहले मादक पदार्थ के मामले कॉलेजों में ज्यादा आते थे लेकिन अब स्कूलों में ज्यादा मामले आते हैं और लड़कियां मादक पदार्थ के दुरुपयोग से अधिक पीड़ित हैं।” राज्य पुलिस के मादक पदार्थ रोधी अभियान ‘योद्धा’  के लिए राज्य के नोडल अधिकारी कुमार ने कहा कि महिला तस्करों का इस्तेमाल अन्य लड़कियों को इस जाल में फंसाने के लिए किया जा रहा है। कुमार ने कहा कि वे पहले स्कूल जाने वाली लड़कियों से दोस्ती करती हैं और फिर धीरे-धीरे उन्हें मादक पदार्थ की खतरनाक दुनिया में धकेल देती हैं।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क किनारे लगे ठेलों पर यह धंधा ज्यादा हो रहा है। स्कूलों से मादक पदार्थ की समस्या खत्म करने के लिए पुलिस ने राज्य में स्कूलों के समीप छोटे-छोटे ठेलों और दुकानों पर 18,301 छापे मारे और 401 मामले दर्ज किए। 462 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 20.97 किलोग्राम गांजा, 186.38 ग्राम एमडीएमए और 1112.1 ग्राम हशीश जब्त की गई।

 

तिरुवनंतपुरम जिला बाल संरक्षण इकाई में तैनात काउंसलर अंजू डायस ने कहा, ”मादक पदार्थ के दुरुपयोग के मामले स्कूली बच्चों में बहुत ज्यादा हैं। जब हम उनकी काउंसिलिंग करते हैं तो वे नशा करने की बात कबूल करते हैं लेकिन कभी भी यह नहीं बताते कि उन्हें नशीला पदार्थ कहां से मिला।” उन्होंने कहा कि 13 साल और उससे अधिक आयु की लड़कियों में नशा करने के साथ यौन शोषण की घटनाएं भी सामने आती हैं।

 

 

NEWS SOURCE : livehindustan

drugs are sold on carts faridabadnews faridabadnews24 School girls are made victims of trafficking
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा में रिश्वत लेते पटवारी और निजी सहायक गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए

November 12, 2026

दो बीवियों के चक्कर में किया कांड, बड़ा होकर हिस्सा न मांगे, इसलिए पिता ने 7 साल के बेटे की कर दी ह+त्या

November 10, 2026

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.