
Why Wife Doubts Husband: पति और पत्नी का रिश्ता भरोसे की नाजुक डोर पर टिका होता है, अगर इसमें शक की एंट्री हो जाए तो दोनों के बीच दरार आनी तय है. कई बार कुछ ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं जिसमें शक को हवा मिलती है. हस्बैंड कई दफा जाने या अंजाने कुछ ऐसी हरकतें करते हैं जो वाइफ के लिए शक की बड़ी वजह बन जाता है. आइए जानते हैं कि पत्नी किन वजहों से अपनी पति पर शक करती हैं.

मोबाइल हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, इसके बिना गुजारा मुमकिन नहीं है, लेकिन जब पति काम से लौटने के बाद भी सेलफोन चलाता रहे, या देर रात तक फोन पर चैटिंग करे तो पत्नी अपने पति पर शक करने लगती है.
हस्बैंड और वाइफ के बीच झगड़े या मन मुटाव होना आम बात है, लेकिन अगर आप बिना किसी बड़ी वजह के पत्नी से बात नहीं करते, दूर दूर रहने लगते हैं, दूसरे कमरे में पड़े रहते हैं, तो ऐसे में शक पैदा होना लाजमी है, पत्नी को लगता है कि कहीं उसके पति की जिंदगी में कोई और लड़की तो नहीं आ गई है.
आज के दौर में पुरुषों को महिलाओं से दोस्ती होना आम बात है, फ्रेंडशिप का ये रिश्ता शादी के बाद भी बदस्तूर जारी रहता है, लेकिन अगर पति अपनी फीमेल बेस्ट फ्रेंड से लगातार बात करते हैं, तो ये पत्नी को बिलकुल पसंद नहीं आता, और शक बढ़ जाता है.
अगर पत्नी से कोई बड़ी गलती हो जाए तो पति अक्सर गुस्से का इजहार करते हैं, जिसे नॉर्मल माना जा सकता है, लेकिन अगर हस्बैंड हर वक्त अपनी वाइफ पर भड़क रहा है, या नाराजगी जाहिर कर रहा है, तो पत्नी को लगता है कि उसके लाइफ पार्टनर के दिमाग में कोई और तो नहीं?
NEWS SOURCE : zeenews