
हिसार. हरियाणा पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में देह व्यापार कराये जाने के मामले का भंडफाेड़ किया है. इस मामले में डीएसपी की शिकायत पर दोनों सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. डीएसपी अशोक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पुष्पा काम्पलेक्स के पास स्टार इन स्पा सेंटर का मालिक संजय हिसार से बाहर से लड़कियां लाकर स्पा की आड़ में देह व्यापार करवाता है. सूचना मिलने पर एक टीम तैयार की गई.
टीम में रोहतास एसपीओ देवेंद्र, सत्यप्रकाश, इएचसी सरिता शामिल रहे. टीम के साथ मौके पर पहुंच कर एक व्यक्ति को सादे कपड़ों मे बोगस ग्राहक बनाकर 500-500 के दो नोट पर हस्ताक्षर कर स्पा सेंटर में भेजा. मालिक से बात करके पैसे देकर बोगस ग्राहक ने लड़की का प्रबंध करने की बात कही. लड़की का प्रबंध करने पर उसने मिस कॉल कर टीम को इशारा किया. इसके बाद स्पा सेंटर में छापेमारी की गई. वहां अंदर पहुंचने पर बोगस ग्राहक एक लड़की के साथ कैबिन में खड़ा मिला. काउंटर पर बैठे मालिक को पकड़ कर उसका नाम पता पूछा उसने अपना नाम संजय बताया.
पुलिस ने चेक करवाया तो काउंटर दराज से 500-500 के दो हस्ताक्षर किए नोट मिल गए. पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, वहीं एक अन्य स्पा सेंटर ब्लासम पर अर्बन एस्टेट-2 में छापेमारी की गई. वहां स्पा का मैनेजर गांव मय्यड़ का सोनू सैनी अपने स्पा सेंटर के मालिक रायपुर के प्रिंस सैनी के साथ मिलकर बाहर से लड़कियां लाकर स्पा की आड़ में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी. छापेमारी करने वाली पुलिस टीम में नसीब खान, सिपाही एसए सहदेव, एसपीओ नसीब, जोगेंद्र सिंह शामिल रहे. वहां भी बोगस ग्राहक को 1000 रुपये देकर भेजा गया. वहां बोगस ग्राहक का लड़की उपलब्ध करवाने पर छापेमारी की गई. वहां मिले सोनू से हस्ताक्षर किए रुपये बरामद किए गए. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
NEWS SOURCE : news18
