
पटना. बिहार की राजधानी पटना से समलैंगिक प्रेम प्रसंग (Lesbian Love Affairs) का एक अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल एक ट्रैक्टर चालक की पत्नी के समलैंगिक प्यार में दीवानी हुई रानी उर्फ बबली नाम की महिला ने अपने प्रेम के चक्कर में सारी हदें पार कर दी. यह मामला पटना के दानापुर (Danapur) इलाके का है, जहां शाहपुर पुलिस (Shahpur Police) ने खुलासा किया कि दो महिलाओं के समलैंगिक प्रेम के कारण ट्रैक्टर चालक पवन राम की हत्या की गयी. पुलिस के अनुसार पूरे मामले का खुलासा रानी उर्फ बबली की गिरफ्तारी के बाद हुआ.
दरअसल रानी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी बरामद किया. कड़ी पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के बाद हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो पाया. इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार (Patna City SP West Rajesh Kumar) ने बताया कि आरोपी रानी उर्फ बबली और पवन राम की पत्नी निशू के बीच समलैंगिक संबंध संबंध था और इसी रिलेशन के कारण पवन की जान चली गयी.
रानी लड़का बनती थी और निशु लड़की
राजेश कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने रानी को गिरफ्तार किया है. रानी से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह एक वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी निशू से एक अस्पताल में मिली थी. इसके बाद से रानी बराबर निशू से बात करने लगी और फिर बात करते-करते रानी को निशू से प्यार हो गया. मिली जानकारी के अनुसर रानी को शादी के बाद ही पति ने छोड़ दिया था, जिसके बाद वह अपनी बहन के साथ ड्राइवर की पत्नी से मिली थी और फिर दोनों के बीच समलैंगिक प्यार वाला संबंध बन गया. पुलिस के खुलासे के अनुसार रानी निशू के साथ रहना चाहती थी. रानी लड़का बनती थी और निशु को अपनी पत्नी बनाती थी. रानी उसके घर पर भी चली जाती थी.
रानी अक्सर जाया करती थी पवन के घर
बताया जाता है कि इसी क्रम में पवन से रानी की जान-पहचान हो गयी. उसके साथ भी रानी ने अंतरंग संबंध बनाया ताकि वो निशू के साथ वह रह सके. रानी उसके घर जाकर कई बार रही थी, जिसका पवन राम विरोध करता था. शाहपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक माह पूर्व रात्रि में पवन के घर रानी गयी, जिसको लेकर पवन का पत्नी से झगड़ा हुआ. उसने रानी को भलाबुरा कहा था, जिससे नाराज होकर रानी लौट आयी. इसके बाद से ही रानी पवन को उसके और निशू के बीच बाधक मान उसकी हत्या का योजना बनाने लगी.
बहन के बेटों के साथ मिलकर करा दी हत्या
फिर रानी ने मोनू प्रिंस और अपने बहन के पुत्रों राहुल और सूरज के साथ मिलकर पवन की हत्या करा दी. मृतक पवन का मोबाइल भी उसके पास बरामद किया गया. रानी के मोबाइल में निशू के साथ फोटो एवं बातचीत का पता चला है. रानी निशू के साथ रहना चाहती थी. उन्होने कहा कि पहले ही पांचो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रानी को भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
NEWS SOURCE : news18
