
Haryana News: हरियाणा के सोनीपत गांव से एक महिला अपने प्रेमी के संग करीब 15 दिन में दूसरी बार भाग गई है। वहीं दूसरी बार रोहतक में अपने मायके से भाग गई थी और पहले बार यह महिला 15 दिन पहले अपने प्रेमी संग भागी थी आपको बता दें इस महिला के दो बच्चे है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी करीब 10 साल पहले जिला सोनीपत में की थी। शादी के बाद उसकी लड़की ने दो बच्चों को जन्म दिया। अब उसके पास एक लड़का व एक लड़की है, जो अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती है।
15 दिनों में दूसरी बार भागी है महिला
बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसकी बेटी ससुराल के गांव के एक युवक के साथ करीब 15 दिन पहले चली गई थी। 17 फरवरी को वह वापस ससुराल आ गई। इसके बाद महिला भी अपनी लड़की के पास ससुराल पहुंची और बेटी को अपने साथ लेकर रोहतक आ गई।
इतनी रकम लेकर हुई थी साथी संग फरार
उन्होंने बताया कि उसकी बेटी ने 28 फरवरी को अपनी मां से 10 रुपए लिए और बिना बताए चली गई। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी फिर से अपने साथी के साथ भाग गई। जो 10वीं तक पढ़ी लिखी है। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
NEWS SOURCE : chopaltv
