
Sex Racket Busted: पुलिस रोजाना शहर के किसी न किसी इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है. स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध धंधों की कमर तोड़ने में सूरत पुलिस की एक टीम लगी हुई है. पुलिस ने मंगलवार को भीमराड कैनाल रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल के दो होटलों से देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. वेसु कैनाल रोड स्थित स्पा के अंदर से 13 लड़कियों को छुड़ाया गयायह पूरा मामला गुजरात के सूरत का है. मिली जानकारी के अनुसार स्टाफ की महिला यूनिट द्वारा सूचना के आधार पर भीमराड कैनाल रोड स्थित मैसिमो कॉम्प्लेक्स स्थित होटल अनंत के एक कमरे में एक डमी ग्राहक भेजा गया. यहां जासूस से हाईप्रोफाइल लड़कियों को सप्लाई करने की जानकारी मिली थी.
