Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 20000 रुपये महीना की सैलरी वाले भी यूं बन सकते हैं रईस, अमीर कौन नहीं बनना चाहता

20000 रुपये महीना की सैलरी वाले भी यूं बन सकते हैं रईस, अमीर कौन नहीं बनना चाहता

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2023No Comments6 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

How to become rich with 20K Salary: हमारे समाज में अमीर कौन नहीं बनना चाहता. इसे यूं भी कहा जा सकता है कि हर आदमी जीवन में जल्द से जल्द इतना पैसा कमा लेना चाहता है कि उसकी जरूरतें पूरी होती रहें. वह यह भी चाहता है कि बचत इतनी कर ली जाए कि फिर नौकरी करने की आवश्यकता नहीं रहे. कई लोग तो यह भी मानते हैं कि बिजनेसमैन भी कुछ ऐसा ही चाहते हैं. बिजनेस के तनाव से मुक्ति के लिए वे भी यह चाहते हैं जल्द से जल्द इतना कमाकर तिजोरी में रख लिया जाए कि फिर चिक चिक से फुरसत मिल जाए. कुल मिलाकर सभी को अमीर बनना है.

 

अमीर बनने के लिए क्या करें. क्या कोई फॉर्मूला है, है तो क्या है… कई लोग ऐसा देखते हैं कि उनका पड़ोसी या मित्र या फिर कोई पहचान वाला अमीर बन गया है और बड़े आराम से जिंदगी जी रहा है. यहां मारामारी का आलम… बड़ी तकलीफ और कोफ्त होती होगी… खैर समाज में एक और धारणा है कि सैलरी वाले अमीर नहीं बन सकते है. सैलरी से केवल खर्चा ही पूरा होता है. रोज की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं. अमीर नहीं बना जा सकता है. ऐसा माना भी जाता है और आम जीवन में यह अनुभव भी होता है. बिजनेस है चलता जाता है, पैसा आता जाता है. कहा जाता है कि बिजनेसमैन ही अमीर बन सकता है या होता. लेकिन हम यहां इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते क्योंकि कुछ लोग हमेशा हवा के रुख के हिसाब से ही नहीं चलते वे जीवन में कुछ न कुछ करना चाहते हैं और पाना चाहते हैं, बनना चाहते हैं. ऐसे ही लोग समय पर अपनी प्लानिंग करते हैं. यह प्लानिंग जो समय पर कर लेता है वह समय से कुछ आगे निकल जाता है और उसकी प्लानिंग समय पर उसे सैलरी के खर्चे वाले कुचक्र से बाहर निकाल लेती है और वह पैसे कमाने की मारामारी से कुछ ऊपर उठ जाता है और पैसा उसके पीछे चलने लगता है. यह है अमीरी का रास्ता… सबसे जरूरी यह है कि सैलरी वाला व्यक्ति भी यदि समझदारी के साथ जीवन यापन करे तो उसे भी अमीर बनने से कोई रोक नहीं सकता.

 

How to create Wealth? Formula for Wealth creation

 

वेल्थ क्रिएशन का सबसे अहम फॉर्मूला है सेविंग… आप अपनी आधी सैलरी बचाएं.. अकसर हम देखते हैं कि यंग लोग देर से सेविंग, जिसे आम बोलचाल की भाषा में बचत भी कहते हैं, शुरू करते हैं. यहां जिंदगी की सबड़े बड़ी गलती होती है. यह गलती उसे पूरे जीवनभर उस कुचक्र में फंसाए रखती है जिसे कहते हैं सैलरी से खर्चे चलते हैं.

 

सेविंग्स के मास्टर कहते हैं कि यदि 21-22 साल का युवा यह समझ जाए तो वह कमाल कर सकता है. इस 21-22 की उम्र में सेविंग शुरू कर दे तो 25 साल बाद रिटायर भी हो सकता है. यानि 45-46 साल की जवां उम्र में वह रिटायरमेंट प्लान कर सकता है और बाकी की उम्र आराम से बिता सकता है.

 

What is Rule of Money?

आखिर यंग लोगों को क्या करना चाहिए… यह सबसे बड़ा सवाल है… ऐसा क्या किया जाए जिससे यह संभव हो सकता है. तो आइए समझते हैं. यदि एक युवा की सैलरी 20 हजार रुपये महीना है उस स्थिति में वेल्थ क्रिएटर्स यह बताते हैं कि इसके लिए जरूरी है युवा 50-30-20 रूल ऑफ मनी को फॉलो करे. इसका तात्पर्य सिर्फ इतना है.

 

एक व्यक्ति को अपनी आम जरूरतों के लिए यानि बेसिक नीड पर अपनी सैलरी का 50 फीसदी खर्च करने की लिमिट तय करनी होगी. हर हाल में उसे इस लिमिट या दायरे के भीतर ही अपनी जरूरतों को निपटाना है. इन जरूरतों में हम रेंट, ईएमआई, रोटी कपड़ा मकान, बिजली बिल, इंटरनेट, फोन आदि. को रख सकते हैं. इसमें उसे ध्यान रखना है कि लग्जरी से कुछ बच के रहे. इससे साफ है कि यदि उसकी सैलरी 20 हजार रुपये है तब वह 10 हजार रुपये में अपना यह मद पूरी तरह निपटा ले. साल के हिसाब से यह रकम कम नहीं है. यह 1,20,000 रुपये सालाना होता है.

 

दूसरा मद जिसे सैलरी का 30 प्रतिशत. वर्तमान स्थिति में जब एक युवा की सैलरी 20 हजार रुपये ही है उस स्थिति में यह 6 हजार रुपये हुआ. साल का 72 हजार रुपये. आप सोच के देखिए यह भी कम रकम नहीं होती. लेकिन प्लानिंग के अभाव में लोग गलती पर गलती करते चले जाते हैं.  दूसरे मद का प्रयोग कर युवा अपनी इच्छाएं जिसे वांट्स कहें या फिर विशेज कहें… यह पूरी कर सकता है. इससे वह कार की ईएमआई, महंगा फोन, महंगा म्यूजिक सिस्टम, महंगे कपड़े या फिर अन्य कुछ महंगा आइटम खरीद सकते हैं. खास बात जो ध्यान रखनी है वह है सालाना 72 हजार से ज्यादा की शॉपिंग इस मद में न की जाए. फॉर्मूला को फॉलो करें यह ध्यान रखें. गणित का नियम है गलत नहीं होगा.

 

इसके बाद जो मद है वह वाकई में सबसे अहम है कि आपकी पूरी जिंदगी की रफ्तार यह तय करता है. यहां सावधानी बरतने की जरूरत है. संभव हो तो किसी अच्छे प्लानर से इस पर सलाह लेनी चाहिए. इस मद पर 20 हजार की सैलरी वाले युवा को 20 प्रतिशत तक खर्च करना चाहिए. स्पष्ट है कि यह रकम करीब 4000  रुपये महीना हुई. यानि एक युवा अगर 4000 रुपये महीने यानि 48000 रुपये सालाना, की बचत आरंभ करता है और फिर करियर के बढ़ने के साथ इसमें में बढ़ोतरी करता जाता है तो वह समय से पहले रिटायरमेंट लेकर आराम की जिंदगी बिता सकता है. बचत कहां इनवेस्ट करना है. जानकारों की राय में स्टॉक्स, सेविंग फंड, एफडी, म्यूचुअल फंड आदि बेहतर विकल्प हैं जहां पर लंबे समय पर निवेश शानदार रिटर्न देते हैं. इसके लिए यह समझ जाइए कि पावर ऑफ कंपाउंडिंग पैसा आपका कहां से कहां पहंचा देगा. आज के लिए इतना ही. पावर ऑफ कंपाउंडिंग पर आगे चर्चा होगी और आपको हम यह भी बताएंगे कि 30, 35, 40 की उम्र वाले लोगों को कैसे प्लानिंग करनी चाहिए.

 

NEWS SOURCE : ndtv

Even those with a salary of 20000 rupees a month can become rich faridabadnews faridabadnews24 who does not want to be rich
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.