Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 129 दिन बाद एकसाथ आए इतने ज्यादा मामले, देश में फिर आएगी कोरोना महामारी की लहर?

129 दिन बाद एकसाथ आए इतने ज्यादा मामले, देश में फिर आएगी कोरोना महामारी की लहर?

faridabadnews24By faridabadnews24March 19, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: भारत में अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। आज इसके मामलों में अचानक तेज उछाल देखने को मिला है। देश में 129 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के 1,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,915 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 1,071 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,802 हो गई।

 

 

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की एंट्री

वहीं, आपको बता दें कि भारत में कोरोना मामलों में ताजा उछाल के पीछे कोविड-19 का नया सब वेरिएंट XBB.1.16 हो सकता है। दुनिया भर में कोरोना के वेरिएंट्स पर नजर रखने वाले इंटरनेशनल और भारतीय वैज्ञानिकों ने इसकी आशंका जाहिर की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस सब वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले भारत से आए हैं। भारत में अब तक कोविड के नए सब वेरिएंट XBB.1.16 के 48 मामले सामने आए हैं। इसके बाद ब्रुनेई (22), अमेरिका (15) और सिंगापुर (14) का स्थान है।

 

 

राजस्थान, महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की मौत
देश में कोरोना वायरस से राजस्थान और महाराष्ट्र में एक-एक मरीज की मौत हुई। वहीं, केरल में कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए एक मामला जोड़ा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,95,420 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

 

अभी तक 220.64 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,58,703 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

 

NEWS SOURCE : indiatv

So many cases came together after 129 days will the wave of corona epidemic come again in the country?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.