Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपनाएं ये लाजवाब टिप्स, भेड़चाल से कुछ अलग करना चाहते हैं? : Personality Development Tips

अपनाएं ये लाजवाब टिप्स, भेड़चाल से कुछ अलग करना चाहते हैं? : Personality Development Tips

faridabadnews24By faridabadnews24March 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Personality Development: रोजाना न जानें कितने लोगों से हम और मिलते हैं, पर बहुत कम लोग ही हमें याद रहते हैं, ज्यादातर को हम भूल जाते हैं। हमें याद बस वही लोग रहते हैं जो भीड़ से थोड़ा हटकर बात करते हैं या काम करते हैं। दरअसल, इन लोगों की कुछ आदतें इन्हें दूसरों से अलग पहचान देती है। यही कारण है कि भीड़ से अलग होने के वजह से आप इन्हें याद रखते हैं। भीड़ के साथ चलने वाला व्यक्ति अक्सर भीड़ में ही खो जाता है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप भीड़ का हिस्सा बनने की जगह, अपनी अलग आईडेंटिटी क्रिएट करें।

जो भी व्यक्ति भीड़ से अलग होते हैं, उन्हें ही लोग याद रखते हैं। करियर है या पर्सनल लाइफ… इसका फायदा आपको जरूर मिलता है। पर्सनल लाइफ में आपको लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं, करियर की बात करें तो आपको कई ऐसे मौके मिलते हैं, जो आपको सफल बना सकते हैं। अगर आपको भी भेड़चाल से हटकर अपनी पहचान बनानी है तो यहां बताए गए टिप्स अपनाएं। आइए जानते हैं कौन-से है वो टिप्स

 

भीड़ से हटकर दें ओपिनियन

जो लोग भीड़ से अलग होते हैं, वो कभी भी भीड़ के दबाव में आकर किसी बात का जवाब नहीं देते, फिर चाहे कुछ भी हो जाए। भले ही सारी जनता एक तरफ हो, तब भी वो अपने फैसले पर अडिग रहते हैं। भीड़ से अलग निर्णय लेने के लिए आपको काफी हिम्मत जुटानी पड़ सकती है। अगर आप को भेड़चाल से बचना है तो सही निर्णय लेना ही होगा फिर चाहे कितनी ही भारी भीड़ क्यों न हो।

 

दूसरों पर निर्भर मत हों

एक्सपर्ट भी कहते हैं कि अगर आप भीड़ से अलग हैं, तो संभव है कि आप और आपकी खुशियां दूसरों पर निर्भर नहीं होंगी। दरअसल, ऐसे लोगों को दूसरे लोगों से अटेंशन की जरूरत नहीं होती है। इसी वजह से इनकी खुशियां भी दूसरों पर निर्भर नहीं होती हैं। ये अक्सर अपने आपमें खुश रहने के गुण जानते हैं। इसलिए कोशिश कीजिए कि आप खुश रहने के लिए किसी और पर निर्भर न हों।

 

कभी भी दूसरों को जज न करें

अगर आपको भीड़ से एकदम अलग बनना है तो आपको कभी भी दूसरों को जज नहीं करना चाहिए। आपको शायद सुनने में ये अजीब लगे लेकिन ये बात सच है कि ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो दूसरों को जज नहीं करते हैं। वे अपने लिए गए फैसलों पर भरोसा करते हैं, यही वजह है कि दूसरे क्या कर रहे हैं, कैसे कर रहे हैं, इसपर वो कभी अपनी राय नहीं बनाते हैं। ऐसे लोग सामने वाले की बात अच्छे से सुनते हैं, समझते हैं, लेकिन उन्हें जज नहीं करते। जिसके बाद ही वो कोई फैसले पर आते हैं।

 

सामने वाले को तवज्जो दें

अगर आपको भीड़ से अलग दिखना है तो आपको हर सामने आए व्यक्ति को इंपॉरटेंट फील कराना आना चाहिए। अगर आपने सामने वाले को यह महसूस करा दिया, तो वह आपका मुरीद हो जाएगा।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Follow these amazing tips want to do something different from sheepishness? : Personality Development Tips
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.