
फरीदाबाद : गौ रक्षा संगठन लिव फॉर नेशन हरियाणा के प्रधान अनिल कौशिक के नेतृत्व में आज फरीदाबाद क्षेत्र एक दर्जन से अधिक गौरक्षकों ने थाना सारन प्रभारी राजेश बागड़ी से मुलाकात कर उन्हें लिखित शिकायत दी कि गांव गेलपुर पलवल निवासी रोहित पुत्र प्रदीप उनके संगठन का नकली कार्ड लेकर घूम रहा है। यह किसी भी अनैतिक कार्य को अंजाम देकर संगठन का नाम बदनाम कर सकता है साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकता है।

जिस पर तुरन्त सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। जिस पर थाना सारन प्रभारी राजेश बागड़ी ने गौ रक्षा संगठन लिव फॉर नेशन के अध्यक्ष अनिल कौशिक सहित सभी गौरक्षकों को आश्वासन दिया कि वह इस मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्यवाही करेगें। थाना प्रभारी से मुलाकात करने वालों में खेमचंद गोयल जी, सुन्दर,हरीचन्द पहलवान, कर्मवीर भड़ाना,सचिन, सुशील, आदेश कुमार, सुनील पांचाल, अक्षय कुमार, पांडेय अभीषेक गौस्वामी विक्की उमेश गुलाटी , बिजेंद्र सैनी, बलजीत कुमार कृष्ण लोहिया, विरेन्द्र, सुधीर सैन आदि गौरक्षकों है।
