
इश्क अंधा होता है। फिर जब उस पर हवस का भूत चढ़ता है तो वह विध्वंस ही कर डालता है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। इसके अंतर्गत एक दो बच्चों की मां का 17 साल के लड़के पर दिल आ गया। शादी हुई। फिर महिला प्रेग्नेंट हो गई। उसके बाद जो हुआ, वो कुछ ज्यादा ही खतरनाक है। आइए समझते हैं इस अजब प्रेम की गजब कहानी को। यह मामला यूपी के बांदा जिले का है। यहां एक मुस्लिम महिला को दूसरे धर्म के युवक से लव मैरिज करना भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला शादी के बाद प्रेग्नेंट हुई, तो ससुराल वाले अबॉर्शन का दबाव बनाने लगे। मारपीट भी की और गहने रखकर घर से बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता विधवा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने 17 साल के प्रेमी से मंदिर में शादी की थी।
महिला ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है उसने दूसरे मजहब के युवक से शादी की है। इस वजह से उसे उसके घर वाले भी नहीं रख रहे हैं। फिलहाल ASP के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ASP ने DNA टेस्ट के भी आदेश दिए हैं। पीड़िता का कहना है दूसरी शादी के बाद 6 माह तक सब कुछ ठीक रहा और वह प्रेग्नेंट हो गई। जब ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई, तो वे अबॉर्शन का दबाव बनाने लगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो पति, ससुर, सास और देवर ने मारपीट कर आधी रात को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज अधिनियम 323, 504 और 498 A के तहत केस दर्ज किया है। बबेरू के थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है। युवक 17 साल का है, जिसने प्रेम विवाह किया था। शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। DNA भी टेस्ट कराया जाएगा।
NEWS SOURCE : jobsharyana
