
Haryana News : हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
बाइपास रोड के चैतन्य होटल में आदमपुर पुलिस ने DSP कप्तान सिंह के नेतृत्व में छापा मारा।
इस दौरान 2 जोड़ों को संदिग्ध हालत में काबू किया गया।
आदमपुर पुलिस ने होटल संचालक व उसकी साथी महिला को भी गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने होटल संचालक गांव किरतान निवासी कृष्ण व भिवानी जिले के तोशाम निवासी लड़की को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदमपुर बाइपास रोड स्थित चैतन्य होटल में जिस्मफिरोशी का धंधा करवाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही एक्शन लिया गया।
DSP के नेतृत्व में टीम का गठन करके बोगस ग्राहक भेजा गया।
बोगस ग्राहक का इशारा पाते ही पुलिस ने होटल के कमरों को खंगालते हुए आपत्तिजनक हालत में दो जोड़ों को काबू किया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद होटल संचालक और महिला को भी पकड़ा और सभी को पुलिस थाने लाकर केस दर्ज कर लिया गया।
NEWS SOURCE : chopaltv
