Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्‍यों शुरू हुई ये परंपरा? पुरुषों के लिए भी कड़े नियम, देश के इस गांव में कपड़े नहीं पहनतीं महिलाएं

क्‍यों शुरू हुई ये परंपरा? पुरुषों के लिए भी कड़े नियम, देश के इस गांव में कपड़े नहीं पहनतीं महिलाएं

faridabadnews24By faridabadnews24April 16, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Strange Tradition: देश और दुनिया में कई ऐसी परंपराएं हैं, जिनको लेकर चर्चा, विवाद और आलोचना होती रहती है. कई बार शादी-ब्‍याह से पहले लड़के या लड़की के पेड़ के साथ विवाह संस्‍कार, कहीं भाई से तो कहीं मामा के साथ शादी को लेकर चर्चा होने लगती है. कहीं, सामान्‍य जीवन में महिलाओं या पुरुषों के लिए बनाई गई कई परंपराएं भी देश दुनिया में प्रचलित हैं. भारत के एक गांव में भी महिलाओं और पुरुषों के लिए एक अजीबोगरीब परंपरा है.

हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के पिणी गांव में सदियों से चली आ रही एक परंपरा का पालन करते हुए आज भी महिलाएं कपड़े नहीं पहनती हैं. वहीं, पुरुषों के लिए भी इस गांव में एक सख्‍त परंपरा है, जिसका पालन करना उनके लिए भी अनिवार्य है. परंपरा के तहत महिलाएं साल में 5 दिन ऐसे होते हैं, जब वे एक भी कपड़ा नहीं पहनती हैं. वहीं, पुरुष इन 5 दिनों में शराब और मांग का सेवन नहीं कर सकते हैं.

 

 

क्‍यों आज भी निभाई जाती है परंपरा?
पिणी गांव में इस परंपरा का काफी रोचक इतिहास है. हालांकि, अब इन खास 5 दिनों में ज्‍यादातर महिलाएं घर से बाहर ही नहीं निकलती हैं. लेकिन, कुछ महिलाएं अपनी इच्‍छा से आज भी इस परंपरा का पालन करती हैं. पिणी गांव की महिलाएं हर साल सावन के महीने में 5 दिन कपड़े नहीं पहनती हैं. कहा जाता है कि इस परंपरा का पालन नहीं करने वाली महिला को कुछ ही दिन में कोई बुरी खबर सुनने को मिल जाती है. इस दौरान पूरे गांव में पति-पत्‍नी आपस में बातचीत तक नहीं करते हैं. इस दौरान पति-पत्‍नी एकदूसरे से पूरी तरह दूर रहते हैं.

 

पुरुष ना निभाएं तो क्‍या होता है?
पुरुषों के लिए भी इस परंपरा को निभाना बहुत जरूरी माना जाता है. हालांकि, उनके लिए नियम कुछ अलग बनाए गए हैं. पुरुषों को सावन के इन्‍हीं पांच दिनों के दौरान शराब और मांस का सेवन नहीं करने की परंपरा है. कहा जाता है कि अगर किसी पुरुष ने पंरपरा को सही से नहीं निभाया तो देवता नाराज हो जाएंगे और उसका नुकसान कर देंगे. इन दोनों परंपराओं को निभाने के पीछे एक रोचक कहानी भी है, जिसे जानना जरूरी है.

 

क्‍या है परंपरा के पीछे की कहानी?
कहा जाता है कि बहुत समय पहले पिणी गांव में राक्षसों का बहुत आतंक था. इसके बाद ‘लाहुआ घोंड’ नाम के एक देवता पिणी गांव आए. देवता ने राक्षस का वध किया और पिणी गांव को राक्षसों के आतंक से बचाया. बताया जाता है कि ये सभी राक्षस गांव की सजी-धजी और सुंदर कपड़े पहनने वाली शादीशुदा महिलाओं को उठा ले जाते थे. देवताओं ने राक्षसों का वध करके महिलाओं को इससे बचाया. इसके बाद से देवता और राक्षस के बीच 5 दिन तक महिलाओं के कपड़े नहीं पहनने की परंपरा चली आ रही है. माना जाता है कि अगर महिलाएं कपड़ों में सुंदर दिखेंगी तो आज भी राक्षस उन्‍हें उठाकर ले जा सकते हैं.

 

पति-पत्‍नी के मुस्‍कराने पर भी रहती है पाबंदी
सावन के इन पांच दिनों में पति और पत्‍नी एकदूसरे को देखकर मुस्‍करा तक नहीं सकते हैं. परंपरा के मुताबिक, दोनों पर इसकी पाबंदी लागू रहती है. महिलाओं को इस दौरान बस एक वस्‍त्र पहनने की अनुमति होती है. इस परंपरा को मानने वाली पिणी गांव की महिलाएं ऊन से बना एक पटका इस्‍तेमाल कर सकती हैं. पिणी गांव के लोग इस दौरान किसी भी बाहरी व्‍यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं देते हैं. यहां तक बाहर के लोग उनके इस खास त्‍योहार में भाग भी नहीं ले सकते हैं.

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Why did this tradition start? Strict rules for men also women do not wear clothes in this village of the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.