राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पूजा पाठक जी ने सफाई कर्मचारियों का जयपुर में आगरा रोड पर स्वागत किया। कोविड 19 लॉक डाउन में जहाँ सभी लोग अपने अपने घरों में आराम से बैठे हैं वही देश के कुछ योद्धा कोरोना वायरस महामारी के इस संकट काल मे अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
सफाई करने वाले कर्मचारी भी अपनी जान जोखिम में डाल कर गली गली सफाई कर रहे हैं। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पूजा पाठक जी व उनके पतिदेव ललित पाठक जी ने इन सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया
