Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली के तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हो गई

देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली के तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हो गई

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली का टॉप गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ के अंदर गैंगवार के चलते आज सुबह हत्या हो गई। देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली के तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि विरोधी गैंग के योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ तीतर ने लोहे की रॉड से टिल्लू तेजपुरिया पर हमला किया, जिसमें टिल्लू ताजपुरिया की मौत हो गई। जबकि टिल्लू के सेल में बंद दूसरे कैदी रोहित को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज डीडीयू अस्पताल में चल रहा है।

 

लोहे की ग्रिल तोड़कर टिल्लू की सेल में घुसे

अब सवाल ये उठता है कि देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले तिहाड़ जेल में गैंगस्टर का मर्डर कैसे हो गया। दरअसल, गैंगस्टर टिल्लू तेजपुरिया और योगेश टुंडा एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। योगेश टुंडा जहां जेल नंबर 8 में बंद था तो वहीं, टिल्लू ताजपुरिया जेल नंबर 9 में बंद था। बताया जा रहा कि टिल्लू ताजपुरिया और योगेश टुंडा के सेल के बीच में लोहे का ग्रिल था। योगेश टुंडा ने अपने साथी कैदी दीपक उर्फ तीतर के साथ मिलकर लोहे की ग्रिल को तोड़ा और टिल्लू तेजपुरिया के सेल में घुस गया। जहां दोनों ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर अटैक कर दिया। इस दौरान टिल्लू के साथी कैदी रोहित पर भी हमला किया। हमले के बाद दोनों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने टिल्लू ताजपुरिया को मृत घोषित कर दिया।

टिल्लू ताजपुरिया पर योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया हमला

टिल्लू ताजपुरिया पर योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया हमला

 

मंडोली जेल में बैठकर करवाया रोहिणी कोर्ट शूटआउट
टिल्लू ताजपुरिया का असली नाम सुनील मान है। वो गैंगस्टर गोगी का धुर विरोधी था, जिसकी हत्या उसने रोहिणी कोर्ट में तब करवाई थी, जब गोगी को पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था। बताया जाता है कि गैंगस्टर टिल्लू उस वक्त दिल्ली के मंडोली जेल में बंद था और वहीं से उसने गोगी के मर्डर की साजिश रची थी। गोगी और टिल्लू की दुश्मनी कॉलेज के दिनों से ही थी। टिल्लू ताजपुरिया का संबंध नीरज बवाना गुट से भी रहा है और उसके ऊपर हत्या, रंगदारी और जमीन कब्जा के कई मामले दर्ज हैं।

दिल्ली का टॉप गैंगस्टर था टिल्लू ताजपुरिया

दिल्ली का टॉप गैंगस्टर था टिल्लू ताजपुरिया

 

लॉरेंस बिश्नोई के खास गोगी की करावाई थी हत्या 
टिल्लू ताजपुरिया पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जिंतेंद्र गोगी की हत्या करवाने का आरोप था। ये हत्या कोर्टरूम में कई गयी थी। जितेंद्र गोगी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास था। फिलहाल जितेंद्र गोगी का गैंग गैंगस्टर दीपक बॉक्सर संभाल रहा था जिसे स्पेशल सेल हाल ही में मैक्सिको से पकड़ कर लायी थी। सूत्रों के मुताबिक दीपक बॉक्सर भी अभी तिहाड़ जेल में बंद है। तिहाड़ जेल में 1 महीने में ये दूसरे गैंगस्टर की हत्या है। इससे पहले प्रिंस तेवतिया की हत्या की गई थी, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था। तिहाड़ प्रशासन ने साफ किया कि टिल्लू पर हमला गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने किया। इन चारों ने लोहे की रोड और सूए से टिल्लू पर हमला किया। बताया जा रहा है कि टिल्लू पर 40 से ज्यादा सूए से वार किए गए।

टिल्लू की हत्या के पीछे गोगी के राइट हैंड रोहित मोई का नाम

टिल्लू की हत्या के पीछे गोगी के राइट हैंड रोहित मोई का नाम

 

टिल्लू की हत्या के पीछे रोहित मोई
तिहाड़ जेल के डीजी ने बताया कि टिल्लू पर हमला सुबह 6:15 बजे किया गया था। ये चारों बदमाश जेल नंबर 9 की फर्स्ट फ्लोर पर बंद थे और इन्होंने ने लोहे की ग्रिल काटकर चादर की मदद से ग्राउंड फ्लोर पर कूदे, जहां हाई सिक्योरिटी जेल मे बंद टिल्लू पर इन्होंने हमला किया। टिल्लू की हत्या के पीछे गोगी के राइट हैंड रोहित मोई का नाम सामने आ रहा है। रोहित मोई भी तिहाड़ जेल में बंद है।

जितेंद्र गोगी का खास आदमी था रोहित मोई

जितेंद्र गोगी का खास आदमी था रोहित मोई

 

गोगी + काला जठेड़ी + बिश्नोई गैंग का गठजोड़
26 अगस्त 2022 को टिल्लू ताजपुरिया और कई और गैंगस्टर के खिलाफ NIA ने FIR दर्ज की थी। उस FIR में आरोप लगाया गया था कि ये गैंगस्टर विदेश में बैठे लोगों के साथ साजिश कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। बताया जाता है कि जितेंद्र गोगी गैंग, संदीप उर्फ काला जठेड़ी गैंग और लारेंस बिश्नोई गैंग। ये तीन गैंग आपस में हाथ मिलाकर एक साथ काम करते हैं।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

considered the most secure in the country. faridabadnews faridabadnews24 Tillu Tajpuria was murdered in Delhi's Tihar Jail
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.