Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हाई कोर्ट के बाहर सैनिकों ने पकड़ा, पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार: धक्के मारकर बिठाया

हाई कोर्ट के बाहर सैनिकों ने पकड़ा, पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान गिरफ्तार: धक्के मारकर बिठाया

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर पाकिस्तान रेंजर्स ने गिऱफ्तार किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के कोर्ट रूम से ही अरेस्ट किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने हंगामा किया तो उनकी भी सैनिकों से मारपीट हुई। इमरान खान के खिलाफ तोशाखाना केस समेत कुल 114 मामले दर्ज हैं। उन पर लंबे समय से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी और पुलिस उनके घर भी कई बार गई थी, लेकिन उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा सका था। फिलहाल इमरान खान को अरेस्ट करके कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने बताया कि इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उन्हें घेर लिया गया था। उन्होंने कहा कि चारों तरफ से सैनिकों ने घेर लिया था और उनके वकीलों से भी मारपीट की गई। ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर हो रहा है, जिसमें इमरान खान के वकील जख्मी दिख रहे हैं और खून बह रहा है। इमरान खान की गिरफ्तारी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेंजर्स धक्के मारकर इमरान खान को गाड़ी में बिठाते हुए दिख रही है।

 

बेल के लिए गए थे अदालत, एंट्री से पहले ही सेना ने पकड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री ने हाल ही में पाकिस्तान की सेना को लेकर तीखे बयान दिए थे। माना जा रहा है कि इस वजह से ही उन्हें सेना ने अरेस्ट किया है, ना की पुलिस ने। अब तक कई बार इमरान खान की गिरफ्तारी की कोशिश हुई थी, लेकिन पीटीआई के कार्यकर्ता मानव श्रृंखला बनाकर रोक लेते थे। लेकिन इस बार अदालत के बाहर ही बड़ी संख्या में सैनिक पहुंच गए और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इमरान खान इस्लामाबाद हाई कोर्ट में बेल के लिए पहुंचे थे, लेकिन वह अंदर जा पाते, उससे पहले ही अरेस्ट कर लिया गया।

 

कोर्ट में शीशे तोड़कर घुसे सैनिक, धक्के मारकर ले गए 

इमरान खान के वकील बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इस्लामाबाद हाई कोर्ट में लगी बायोमीट्रिक मशीन में अपनी हाजिरी लगाने वाले थे। इसी दौरान सैनिक आए और उन्हें खींचकर ले गए। वकील ने बताया कि सैनिक इमारत में लगे शीशों को तोड़कर अंदर आए थे और अरेस्ट करके ले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान समर्थकों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट भी की गई। अदालत परिसर से इमरान खान की गिरफ्तारी हैरान करने वाली घटना है। पाकिस्तान के मामलों की जानकारी रखने वालों का कहना है कि अब देश में हालात बिगड़ सकते हैं और उनके समर्थक सड़कों पर उतर सकते हैं।

 

घोटाले के आरोप में किए गए अरेस्ट, क्या बोली इस्लामाबाद पुलिस

इस्लामाबाद पुलिस के आईजी अकबर नासिर खान ने कहा कि पूर्व पीएम को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में अरेस्ट किया गया है। इस मामले में 530 मिलियन के घोटाले का आरोप है, जिसके तहत बाहरिया टाउन अलॉटमेंट के तहत स्कैम किया गया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

 

faridabadnews faridabadnews24 former PM of Pakistan Imran Khan arrested: pushed and made to sit Soldiers caught outside the High Court
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.