
बेंगलुरु: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों के लिए आज वोटों की काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी की हालत खराब है और कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। इस बीच खबर मिली है कि कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के घर से एक सांप निकला है।
क्या हैं शुरुआती रुझान?
कर्नाटक की 224 सीटों के लिए हुए चुनाव की वोट काउंटिंग जारी है। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 224 सीटों में से वह 114 सीटों पर आगे है, वहीं बीजेपी 87 सीटों पर आगे है। जेडीएस 18 सीटों पर है और अन्य के पास 6 सीट हैं।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग हुई थी। आज वोटों की काउंटिंग का दिन है और संभावना है कि शाम तक ये बात साफ हो जाएगी कि कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी।
कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के अलावा जद (एस) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वोटों की काउंटिग राज्यभर के 36 केंद्रों पर की जा रही है। वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी।
NEWS SOURCE : indiatv
