Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना से हुई बुजुर्ग की मौत

कोरोना से हुई बुजुर्ग की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2020No Comments3 Mins Read

कोरोना मरीजों की मौत के बाद उनके दाह संस्कार के लिए प्रदेश सरकार ने ऐतिहात के तौर पर अलग से शमशान घाट बना रखें है। ऐसे में अंबाला कैंट के तोपखाना इलाके की कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा अन्य गांव चंद्पुरा में COVID-19 शमशानघाट में उसका अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर चंद्रपुरा के लोगों ने कोरोना वरियर्स का जमकर विरोध किया। पुलिस द्वारा चंद्रपुरा के लोगों को समझाएं जाने के बावजूद भी वह नहीं माने और कोरोना वारियर्स, डॉक्टरों, पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और उन पर लाठी व डंडों से भी प्रहार करने लगे।

जिसके बाद पुलिस ने गांव वासियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और कुछ राउंड हवाई फायर भी करने पड़े। गांव वालों का कहना है कि उनके गांव में बाहर से लाकर कोरोना संदिग्ध मरीज का जबरन संस्कार करना गलत है। जिसके लिए उन्होंने इसका विरोध किया है लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी।

वही कोरोना संदिग्ध मृतक के शव को संस्कार के लिए लेकर गई एम्बुलेंस को भी ग्रामीणों ने नही बक्शा ओर से भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। एम्बुलेंस के स्टाफ का कहना है उन्होंने गाँव के लोगों को समझाया कि इसका उन पर दूषित प्रभाव नही होगा, लेकिन उन्होंने किसी की नही सुनी व तोड़फोड़ कर दी ।

अंबाला के डीएसपी राम कुमार सहित कई कोरोना वरियर्स ग्रामीणों की लाठी और पत्थर बाजी का शिकार हो गए, जिसके बाद ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करने के साथ आत्मरक्षार्थ कुछ राउंड हवाई फायर भी करने पड़े। डीएसपी के मुताबिक जब कोरोना संदिग्ध मृतक का अंतिम संस्कार करने गॉव चंदपुरा पहुचे तो लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए भारी संख्या में चंदपुरा गॉव के लोग एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। काफी समझने के बाद लोगों ने पुलिस, डॉक्टरों और अन्य स्टाफ पर पत्थरबाजी शुरू कर दी । यहां तक की समझाने के बावजूद महिलाएं लाठियों से पुलिस पर टूट पड़ी। डीएसपी के मुताबिक कोरोना वरियर्स पर हमला करने वालों पर सभी कानूनी धराओं में मामला दर्ज किया गया है। जिनमे से पहचान करके कुछ ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।

 

मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट पहुंचे अंबाला के एसडीएम सुभाष सिहाग ने बताया कि आज तोपखाना की एक कोरोना संदिग्ध महिला की मौत हो गई थी। जिसके संस्कार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित चंदपुरा स्थित COVID-19 शमशानघाट पर ले जाया गया। जहां चंदपुरा गॉव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और संस्कार का विरोध करने लगे। उनका कहना था कि दूसरे इलाके से हमारे एरिया में संस्कार न किया जाए। लॉक डाउन के बावजूद नियम का उल्लंघन करने, कोरोना वरियर्स पर पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर मामला दर्ज करके उनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया है।

Elderly death due to corona faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ED के हत्थे चढ़ी मास्टरमाइंड, चल रही थी फरार, गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार, शरिया कानून का इस्तेमाल कर महिला ने कैसे ठगे 6 हजार करोड़ रुपये?

May 25, 2026

जर्नलिस्ट समेत 6 लोग AIIMS में भर्ती, हरियाणा से 30 दोस्त आए थे घूमने, ऋषिकेश में होटल की 5वीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट

May 23, 2026

जानिये क्या है वजह? हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, 4 वरिष्ठ डॉक्टर सस्पेंड

May 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.