Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 2 करोड़ लोगों की जान का खतरा? , कोरोना से भी खतरनाक बीमारी मचा सकती है तबाही

2 करोड़ लोगों की जान का खतरा? , कोरोना से भी खतरनाक बीमारी मचा सकती है तबाही

faridabadnews24By faridabadnews24May 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Who warns more deadlier virus than covid 19: कोरोना महामारी के बाद अब दुनिया पर नया खतरा मंडरा रहा है. WHO के चीफ डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि अगली महामारी कोविड से कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकती है. जेनेवा में अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस नए खतरे के बारे में दुनिया को आगाह किया है. उन्होंने ये भी कहा कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और नया संकट दुनिया के सामने कभी भी आ सकता है. जबकि इससे पहले 5 मई को WHO ने घोषणा की थी कि कोरोना अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है. इसकी वजह तेजी से कम होते एक्टिव केस और मौत के आंकड़ों को बताया गया था.

 

 

दो करोड़ लोगों की जान को खतरा!

भारत में कोरोना की दूसरी बड़ी लहर के दौरान कोरोना से हुई मौतों को लेकर हाहाकार मचा था. तब से हर कोई यही दुआ करता नजर आया कि अब कभी दोबारा मौत का ऐसा मंजर न देखना पड़े. ऐसे में हाल ही में जो नई महामारी का अलर्ट आया है उसने एक बार फिर से लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है. WHO का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते 3 सालों में दुनियाभर में लाखों मौतें हो चुकी हैं. लेकिन अब जिस नई महामारी यानी बीमारी का अंदेशा जताया गया है उसके आगे ये आंकड़ा छोटा पड़ सकता है.

नाम और पहचान अभी तय नहीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिस महामारी की चेतावनी जारी की है अभी उसका नाम और पहचान तय नहीं है. लेकिन जब विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे वैश्विक संस्थान से अलर्ट आता है तो वाकई ये चिंता की बात हो जाती है.

 

टूट जाएगा ये मिथक?

इतिहास गवाह है कि दुनिया में पिछली कुछ सदियों से हर 100 साल में महामारी का हमला हुआ है. साल 1720 में प्लेग फैला था उसमें करीब एक लाख लोगों की जान गई थी. फिर 1820 में एशिया महाद्वीप में हैजा फैला उसमें भी करीब एक लाख लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद साल 1920 के आस-पास स्पेनिश फ्लू से करोड़ों लोगों को मौत हो गई थी. इसके भी 100 साल बाद साल 2020 में कोरोना महामारी आई और पूरी दुनिया में लॉक डाउन लग गया. ऐसे में अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये संयोग या मिथक कि महामारी हर 100 साल में आती है वो टूट जाएगा. वहीं क्या एक बार फिर से लोगों को लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है.

 

क्या होती है महामारी?

जब कोई बीमारी अलग-अलग देशों में फैलती है तो वह पेंडेमिक यानी महामारी का रूप ले लेती है. WHO के मुताबिक किसी बीमारी को महामारी तब कहा जा सकता है जब वह दो शर्तों को पूरा करती हो. पहली- जब वो बीमारी दुनिया भर में एक देश से दूसरे देश में फैल जाए तब ये पेंडेमिक का लक्षण है और दूसरा- रोगी में उस रोग से संबंधित सभी लक्षण दिखने चाहिए.

 

NEWS SOURCE : zeenews

2 crore lives at risk? A disease more dangerous than corona can cause havoc faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.