Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जारी रहेगा CRPF का ये काम, पहली बार अमरनाथ गुफा मंदिर की सुरक्षा करेगी ITBP

जारी रहेगा CRPF का ये काम, पहली बार अमरनाथ गुफा मंदिर की सुरक्षा करेगी ITBP

faridabadnews24By faridabadnews24June 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बजाय अब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अमरनाथ गुफा मंदिर की सुरक्षा करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को शुरू होने वाली वार्षिक हिंदू तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए एक समीक्षा बैठक में निर्णय लिया। 1 जुलाई से शुरू होने वाली 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक जारी रहेगी।

बैठक की अध्यक्षता गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने की और इसमें सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के प्रमुख, इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सचिव सामंत गोयल और जम्मू-कश्मीर पुलिस अधिकारियों सहित अन्य लोग शामिल हुए। घटनाक्रम से परिचित लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पारंपरिक रूप से मंदिर की सुरक्षा करने वाली सीआरपीएफ को गुफा की सीढ़ियों के ठीक नीचे तैनात किया जाएगा।

आईटीबीपी को सुरक्षा का प्रभारी बनाने का निर्णय पहली बार लिया गया है। इसे अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सुझावों सहित कई फैक्टर्स के आधार पर लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा, “स्थानीय प्रशासन से इनपुट प्राप्त हुए थे कि जब पिछले साल (8 जुलाई) को अमरनाथ मंदिर में अचानक आई बाढ़ के दौरान 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, तब आईटीबीपी जवानों ने प्रभावी ढंग से काम किया और कई लोगों की जान बचाई।” इसके अलावा, हिंसा प्रभावित मणिपुर और पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनावों के लिए सीआरपीएफ की कई इकाइयां तैनात की गई हैं। आईटीबीपी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को तीर्थयात्रा मार्ग पर छह स्थानों पर तैनात किया जाएगा, यह कार्य पहले सीआरपीएफ द्वारा किया जाता था।

एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ कश्मीर घाटी में मार्ग की सुरक्षा जारी रखेगी और सुरक्षा पर अन्य बलों के साथ समन्वय करेगी। खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि तीर्थयात्रा शुरू होने पर कश्मीर घाटी में आतंकी हमले की प्रबल संभावना है। दूसरे अधिकारी ने कहा, “बलों को मंगलवार को निर्देश दिया गया था कि गुफा मंदिर के पास कुत्ते और बम दस्ते को तैनात किया जाना चाहिए और बेहतर समन्वय होना चाहिए।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 जून को अधिकारियों से पूरे मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने और हवाई अड्डे व रेलवे स्टेशन से बेस कैंप तक सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा था। उन्होंने अधिकारियों से ऑक्सीजन सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार और उनकी रिफिलिंग के साथ-साथ डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 ITBP will protect Amarnath cave temple for the first time This work of CRPF will continue
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.