Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मौसम से रहें अलर्ट, दिल्ली में बारिश ने तोड़ दिया 21 साल का रिकॉर्ड, आगे क्या है बादलों का इरादा

मौसम से रहें अलर्ट, दिल्ली में बारिश ने तोड़ दिया 21 साल का रिकॉर्ड, आगे क्या है बादलों का इरादा

faridabadnews24By faridabadnews24July 9, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में शनिवार को हुई मॉनसून की पहली भारी मूसलाधार बारिश ने जहां 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं, रविवार सुबह से एक बार फिर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते निचले इलाकों और कई सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। भारी बारिश के कारण शनिवार को राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़ने, वाहनों के खराब होने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं देखने को मिलीं।

मौसम विभाग ने रविवार को मुख्य तौर पर बादल छाए रहने और मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

1958 में हुई थी सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 126.1 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई जो बीते दो दशक में किसी भी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पूर्व 10 जुलाई 2003 को 133.44 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद 21 जुलाई 2013 को दिल्ली में 123.4 एमएम और वर्ष 2022 में एक जुलाई को 117 एमएम बारिश हुई थी। दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 266.2 मिलीमीटर बारिश 21 जुलाई, 1958 को हुई थी। बता दें कि, मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन, सुबह शुरू हुई बारिश ने इतना जोर पकड़ा कि विभाग को पहले ऑरेंज और बाद में रेड अलर्ट तक जारी करना पड़ा।

ऑरेंज अलर्ट जारी : शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहले येलो अलर्ट जारी किया गया था। रविवार को भी मध्यम श्रेणी की बारिश होने के आसार है।

एक महिला की मौत : राजधानी के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश से कई मकान भी गिर गए। वहीं, करोल बाग स्थित देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में तिब्बिया कॉलेज सोसाइटी के एक फ्लैट की छत भी ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

हर तरफ दिखा जाम और जलभराव

दिल्ली में शनिवार को मॉनसून की पहली मूसलाधार बारिश के कारण उफनाए नालों और जलमग्न सड़कों के कारण वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। जलभराव होने के कारण मिंटो ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह से बारिश जारी रहने के कारण मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस में कई दुकानों में पानी भर गया, जबकि कई अन्य बाजारों में जलभराव के कारण व्यापारियों और लोगों को समस्या हुई। जलभराव और बारिश के कारण बाजारों में ग्राहक भी कम ही नजर आए। जलजमाव के कारण वाहन चालकों को सड़कों, फ्लाईओवर जबकि पैदल यात्रियों को फुटपाथ पर चलने में कठिनाई हुई।

किस रंग के अलर्ट का क्या मतलब

बता दें कि, मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करता है:- ग्रीन अलर्ट का अर्थ है किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं, येलो अलर्ट का अर्थ है नजर रखें और निगरानी करते रहें, जबकि ऑरेंज अलर्ट तैयार रहने के जारी किया जाता है, और वहीं रेड अलर्ट आवश्यक कार्रवाई या सहायता की जरूरत के लिए जारी किया जाता है।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 rain in Delhi broke the record of 21 years Stay alert from the weather what is the intention of the clouds next
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त, दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

October 31, 2026

पूर्व IPS ने दी पूरी जानकारी, कब से बढ़ना शुरू हुआ लॉरेंस बिश्नोई का गैंग, इसके पास कितने सदस्य हैं और कैसे काम करते हैं?

October 22, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.