Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2020Updated:May 1, 2020No Comments2 Mins Read

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. विधायक विशेष रवि के भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. विशेष रवि करोल बाग से विधायक हैं.

विधायक के संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है. विशेष रवि से जुड़े हुए लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, साथ ही परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया जा सकता है. संपर्क में आए करीबियों को आइसोलेट किया जाएगा.

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,515 हो गई है. कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,094 पहुंच गई है. अब तक कुल 59 लोग कोरोना वायरस से जान गंवा चुके हैं.

लॉकडाउन और कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद भी कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं. दिल्ली देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जगहों में से एक है. लागतार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कई इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. कंटेनमेंट जोन में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं.

दिल्ली में जनता के सीधे संपर्क में आने वाले लोग संक्रमण के शिकार हो रहे हैं. पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और मीडियाकर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं. इससे पहले बीते 48 घंटों में कुल 5 आईटीबीपी के जवान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.

14 दिनों के लिए केंद्र ने बढ़ाया लॉकडाउन

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है अब 17 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी रहेगा. 17 मई से पहले लॉकडाउन में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी.

Aam Aadmi Party MLA special Ravi Corona virus found positive in Delhi faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

दिल्ली होटल अग्निकांड का नया वीडियो वायरल, बचाओ-बचाओ’ की चीखों से गूंजा हौज रानी

June 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.