Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जांच के घेरे में आया परिवार, सीमा हैदर के लिए पाकिस्तान से भी आई बुरी खबर, मीडिया से किया गया दूर

जांच के घेरे में आया परिवार, सीमा हैदर के लिए पाकिस्तान से भी आई बुरी खबर, मीडिया से किया गया दूर

faridabadnews24By faridabadnews24July 19, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Seema Haider Sachin Love Story:  पाकिस्तानी नागरिक और ग्रेटर नोएडा में अपने भारतीय साथी सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा हैदर की मुश्किलें पाकिस्तान में भी बढ़ गई है.  वहां सीमा और उसके परिवार की जांच की जा रही है सीमा के परिवार वाले मीडिया की पहुंच से दूर कर दिए गए हैं. इस बात की भी जांच की जा रही है कि सीमा के दोनों छोटे बच्चे सिंधी की बजाए हिन्दी भाषा क्यों बोलते हैं.

सीमा का कहना है कि उसकी शादी ज़बरदस्ती गुलाम के साथ की गई थी लेकिन पाकिस्तान में हो रही जांच में ये बात सामने आ रही है कि शादी से पहले सीमा ने ग़ुलाम को फ़ोन किया था. सीमा के ससुर ने 10 मई को पुलिस स्टेशन में सीमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है जानाकारी के मुताबिक पाकिस्तान के जांच अधिकारियों ने सीमा हैदर पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है. सीमा ने पहली बार मार्च में फ्लाई दुबई की उड़ान FZ336 से यात्रा की. दूसरी बार उसने 10 मई को अपने बच्चों के साथ एयर अरबिया की उड़ान G9542 से यात्रा की. हालांकि, इससे पहले हवाई यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है.

यूपी ने एटीएस ने सीमा हैदर से पूछताछ
इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस सीमा के साथी सचिन को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. अधिकारी ने बताया कि दोनों को सुबह करीब आठ बजे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में उनके आवास से लेकर नोएडा में एटीएस यूनिट कार्यालय लाया गया, जहां शाम तक पूछताछ जारी रही.

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पहली बार सोमवार को सीमा और सचिन से नोएडा स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ की थी और रात साढ़े दस बजे दोनों को घर भेज दिया था.

क्या होगी गिरफ्तारी?
उप्र एटीएस की पूछताछ प्रक्रिया के बारे में बताते हुए, एजेंसी के एक अधिकारी ने सोमवार को को बताया कि पूछताछ के बाद इस जोड़े को ‘गिरफ्तार किया जा सकता है या नहीं’, यह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील मामले में पूछताछ के नतीजे पर निर्भर करेगा. स्थानीय पुलिस विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज मामले की अलग से जांच कर रही है और अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है.

नेपाल से भारत में दाखिल हुई सीमा
बता दें सीमा अपने चार बच्चों के साथ मई में नेपाल से बस में भारत आई थी, ताकि वह अपने साथी सचिन के साथ रह सके, जो उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहता है. दोनों पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम ‘पबजी’ से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. सीमा को 4 जुलाई को स्थानीय पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया था और सचिन को अवैध आप्रवासियों को शरण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था. उन दोनों को हालांकि सात जुलाई को नोएडा की एक अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं.

 

NEWS SOURCE : zeenews

bad news came from Pakistan for Seema Haider distanced from media Family came under scrutiny faridabadnews24 Seema Haider Seema Haider Family Seema Haider News Seema Haider Sachin Love Story Seema Haider UP ATC Inquiry
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.